फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   The combination of three letters took away the happiness of the gift from the father

तीन अक्षरों के मेल ने छीन ली पिता से मिले गिफ्ट की खुशियां

Wed, 01 Dec 2021 12:03 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 01 Dec 2021 12:03 PM IST
विज्ञापन
The combination of three letters took away the happiness of the gift from the father
नई दिल्ली। वाहनों के लिए नंबर शृंखला के तीन अक्षरों के मिलने से बनने वाले एक शब्द से परेशान युवती ने नई स्कूटी का इस्तेमाल करना ही बंद कर दिया। गिफ्ट में पिता से मिली स्कूटी को युवती ने इसलिए छोड़ दिया, क्योंकि नंबर प्लेट पर दर्ज एक शब्द के कारण लोगों के ताने सुनकर शर्मिंदगी का अहसास होने लगा था। इस हालात से बचने के लिए युवती मेट्रो में सफर करने लगी है।
विज्ञापन

नई स्कूटी के लिए जनरेटेड नंबर (डीएल3एस.ई.एक्स) युवती को मिला। जैसे ही वह स्कूटी से जनकपुरी से नोएडा के लिए निकली, तो कई लोगों ने मजाक उड़ाया। इस पर युवती ने पिता को पूरी बात बताई तो उसकी खुशियां परेशानी में बदली हुई नजर आईं। परिवहन विभाग ने इस पर संज्ञान लेते हुए तत्काल इस नंबर शृंखला पर रोक लगा दी है। प्रमुख सचिव (परिवहन) और परिवहन आयुक्त आशीष कुंद्रा ने कहा कि नंबर ऑटो जनरेटेड होते हैं। लोगों की भावनाओं को देखते हुए इस शृंखला पर रोक लगा दी गई है। इसकी जगह अब दूसरी शृंखला जारी होगी।
विज्ञापन

फैशन डिजाइनिंग का कोर्स करने वाली युवती ने जनकपुरी से नोएडा के बीच लंबी दूरी और भीड़भाड़ से बचने के लिए पिता से गिफ्ट में स्कूटी देने को कहा था। पिता ने बेटी को स्कूटी दिलवा दी, मगर नंबर प्लेट से युवती सहित पूरे परिवार को शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा। अब स्कूटी छोड़कर युवती ने आने जाने के लिए मेट्रो का इस्तेमाल शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed