फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   The attackers beat a man with a rod in the name of Gogi

गोगी के नाम पर हमलावरों ने एक शख्स को रॉड से पीटा

Sat, 13 Nov 2021 11:52 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 13 Nov 2021 11:52 PM IST
विज्ञापन
The attackers beat a man with a rod in the name of Gogi
नई दिल्ली। अलीपुर इलाके में शुक्रवार रात कार सवार कुछ हमलावरों ने खुद को गोगी गैंग का बदमाश बताकर एक शख्स की लोहे की रॉड और लात घूंसों से पिटाई कर दी। पिटाई की वजह से पीड़ित का हाथ और पैर टूट गया। पीड़ित का आरोप है कि हमलावर उसकी एक प्रॉपर्टी पर कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं। पुलिस मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन

पीड़ित की पहचान अलीपुर गांव निवासी जय भगवान के रूप में हुई है। उसने अपने बयान में कहा कि शुक्रवार रात वह डॉक्टर राठी के क्लीनिक पर दवा लेने गया था। इसी दौरान दो कारों से सात-आठ हमलावर आए और उसे घसीटते हुए सड़क पर ले आए। दो हमलावरों ने उसके हाथ पैर पकड़ लिए और अन्य ने उसके हाथ और पैर पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया।
विज्ञापन

उसके बाद बदमाशों ने उसकी लात घूंसों से पिटाई कर दी और धमकी दी कि अपने प्लॉट को भूल जाओ। गोगी ही तो मरा है गैंग में दो सौ से ज्यादा आदमी हैं। अगर परिवार का कोई सदस्य प्लॉट पर जाएगा तो उसकी हत्या कर दी जाएगी। पीड़ित ने बताया कि मारपीट के दौरान वहां काफी लोग जमा थे लेकिन किसी ने भी उसकी मदद नहीं की। मारपीट के दौरान एक बदमाश वीडियो भी बना रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित का आरोप हैै कि पिछले साल भी प्लॉट को लेकर जेल में बंद जितेंद्र उर्फ गोगी ने उसे फोन पर धमकी दी थी। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और घटनास्थल के आस-पास के सीसीटीवी कैमरे को खंगालकर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed