फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   The air of Connaught Place will be purified from October 1

प्रदूषण पर वार : पहली अक्तूबर से शुद्ध हो जाएगी कनॉट प्लेस की हवा 

Thu, 23 Sep 2021 07:11 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 23 Sep 2021 07:11 AM IST
सार

आईआईटी दिल्ली और आईआईटी बांबे के वैज्ञानिक करेंगे निगरानी। 

विज्ञापन
The air of Connaught Place will be purified from October 1
connaught place - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कनॉट प्लेस स्थित स्मॉग टॉवर आगामी एक अक्तूबर से पूरी क्षमता के साथ हवा को शुद्ध करेगा। इसके लिए टॉवर के परीक्षण का काम पूरा हो चुका है। पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने बुधवार को इस संबंध में ट्वीट कर जानकारी को साझा किया। 

विज्ञापन


 गोपाल राय ने कहा कि इसकी कामकाज की निगरानी के लिए आईआईटी-बांबे और आईआईटी-दिल्ली के वैज्ञानिकों की एक टीम का गठन भी किया गया है। वहीं, एक अधिकारी के मुताबिक, टीम में आईआईटी-बॉम्बे के पांच और आईआईटी-दिल्ली के एक विशेषज्ञ होंगे। प्रदूषण से जंग में 24 मीटर से अधिक ऊंचे टॉवर का उद्घाटन मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 23 अप्रैल को किया था।
विज्ञापन


स्मॉग टॉवर को मिनेसोटा विश्वविद्यालय के विशेषज्ञों द्वारा 40 पंखे और 10,000 फिल्टर के साथ विकसित किया गया था, जिसने चीन के जियान में 100 मीटर ऊंचे स्मॉग टॉवर को डिजाइन करने में भी मदद की थी। पर्यावरण मंत्री के मुताबिक, विशेषज्ञ स्मॉग टॉवर के कामकाज का विश्लेषण करेंगे और इसके प्रभावी होने के बारे में जानकारी देंगे। यदि यह सफल रहा तो दिल्ली भर में ऐसे कई स्मॉग टावर लगाए जा सकते हैं। वहीं, यदि सफल नहीं रहा तो किसी और तकनीक पर काम किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed