फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Temperature recorded above 44 at five places in Delhi

दिल्ली में गर्मी का सितम: दस साल में सबसे गर्म रहा मंगलवार, पांच जगहों पर पारा 44 के पार

Wed, 30 Jun 2021 12:39 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 30 Jun 2021 12:39 AM IST
सार

मौसम विभाग के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव के मुताबिक, मैदानी इलाकों में जब पारा 40 से अधिक हो और सामान्य से साढ़े चार डिग्री सेल्सियस से अधिक हो तो इस स्थिति में लू चलने की घोषणा की जाती है। मंगलवार को भी राजधानी में दिनभर लू दर्ज की गई। 

विज्ञापन
Temperature recorded above 44 at five places in Delhi
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी में मंगलवार का दिन इस सीजन का सबसे गर्म दिन होने के साथ-साथ पिछले एक दशक में सबसे गर्म रहा। इसी कड़ी में पारा 43 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया जोकि सामान्य से छह डिग्री सेल्सियस अधिक है। यही वजह है कि मंगलवार को इस सीजन की पहली और वर्ष की दूसरी लू भी चली है। 
विज्ञापन


इससे पहले वर्ष 2012 में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा था। वहीं, 11 जून 2019 को दिल्ली का अधिकतम तापमान 45.6 डिग्री सेल्सियस रहा था। मौसम विभाग के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव के मुताबिक, मैदानी इलाकों में जब पारा 40 से अधिक हो और सामान्य से साढ़े चार डिग्री सेल्सियस से अधिक होता है तो इस स्थिति में लू चलने की घोषणा की जाती है।
विज्ञापन


मंगलवार को भी राजधानी में दिनभर लू दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि इस सीजन यानी जून माह में पहली और वर्ष में दूसरी बार लू चली है। क्योंकि, इससे पहले 29 मार्च को 40.1 डिग्री सेल्सियस तापमान पहुंचने पर लू दर्ज की गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रीवास्तव के मुताबिक, अगले 24 घंटों में भी दिल्ली में लू के थपेड़ों से लोगों का बुरा हाल रहेगा। आगामी दो-तीन जुलाई को राजधानी में हल्की बारिश की संभावना है। इससे लोगों को आंशिक रूप से गर्मी से राहत मिल सकती है। वहीं, मानसून की पहली बारिश के लिए लोगों को चार से पांच दिनों का इंतजार और करना पड़ सकता है। 
Trending Videos

उमस भरी गर्मी के साथ पिछले दो दिनों से दिल्ली में पारा 40 को पार कर रहा है। मंगलवार को भी सुबह सात बजे से ही धूप की चुभन महसूस होने लगी थी। वहीं, दोपहर तक सूरज अपने कड़े तेवर कर चुका था। यही वजह रही कि बाहर निकले लोगों का एक मिनट भी धूप में खड़ा रहना मुसीबत से कम नहीं था। 

सूरज की अधिक तपिश की वजह से दोपहिया वाहन चालक रेड लाइट पर भी छाव का सहारा ढूंढ रहे थे। सूरज ढलने के बाद भी शाम के समय लोगों को उमस की वजह से राहत नहीं मिली।  

प्रादेशिक मौसम विभाग के मुताबिक, मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्य से छह अधिक 43 डिग्री सेल्सियस  व न्यूनतम तापमान सामान्य से एक कम 27.4 डिग्री सेल्सियस रहा। पिछले 24 घंटों में हवा में नमी का अधिकतम स्तर 78 व न्यूनतम 25 फीसदी रहा। अगले 24 घंटों में भी लोगों को राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। 

अधिकतम पारा 42 और न्यूनतम 29 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। इसके बाद एक जुलाई से पारे में धीरे-धीरे कमी आना शुरू होगी। आगामी दो-तीन जुलाई तक दिल्ली में बारिश की भी संभावना है। इसके बाद से मानसून का इंतजार और कम हो सकता है। 

दिल्ली की पांच जगहों पर रहा 44 से अधिक पारा

सूरज के कड़े तेवरों के साथ मंगलवार को दिल्ली की पांच जगहों पर पारा 44 के भी पार दर्ज किया गया। इस कड़ी में मुंगेशपुर में 44.3, नजफगढ़ में 44.4, पीतमपुरा में 44.3, पूसा में 44.3 और स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में 44.1 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रहा। इसके अलावा गुरुग्राम में 44 और नोएडा में 43 डिग्री सेल्सियस पारा दर्ज किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed