फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Teacher commits suicide due to financial constraints in delhi

दिल्ली: 'मेरी मौत के जिम्मेदार स्कूल के मालिक, मालकिन और बेटा है', एक साल से नहीं दी सैलरी, नोट लिख फंदे पर झूला शिक्षक

Thu, 24 Jun 2021 08:08 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 24 Jun 2021 08:08 AM IST
सार

दरअसल तनूप पिछले एक साल से घर पर बैठा था। उसकी आर्थिक स्थिति खराब थी। पुलिस ने बुधवार को पोस्टमार्टम कराकर शव परिवार के हवाले कर दिया गया है। मंगोलपुरी थाना पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
Teacher commits suicide due to financial constraints in delhi
तनूप जौहर(फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीतमपुरा में मंगलवार शाम एक शिक्षक ने फांसी लगा ली। मृतक की शिनाख्त तनूप जौहर (46) के रूप में हुई है। पुलिस को मृतक के पास से डेढ़ पेज का एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है। नोट में तनूप ने स्कूल प्रशासन को मौत का जिम्मेदार ठहराते हुए पुलिस से उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। तनूप ने नोट में स्कूल के मालिक, उसकी पत्नी व बेटे का नाम लिखकर तीनों को मौत का जिम्मेदार बताया है। 
विज्ञापन


दरअसल तनूप पिछले एक साल से घर पर बैठा था। उसकी आर्थिक स्थिति खराब थी। पुलिस ने बुधवार को पोस्टमार्टम कराकर शव परिवार के हवाले कर दिया गया है। मंगोलपुरी थाना पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक तनूप परिवार के साथ भानू एंक्लेव, पीतमपुरा में रहता था। इसके परिवार में पत्नी, मां और एक भाई व अन्य सदस्य हैं। तनूप रोहिणी सेक्टर-9 स्थित एक नामी पब्लिक स्कूल में शिक्षक था। पिछले साल कोरोना की शुरूआत हुई तो उसे घर बिठा दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


स्कूल प्रशासन ने उसे कोई सैलरी नहीं दी। इसको लेकर उसका स्कूल प्रशासन से विवाद भी हुआ। मामला कोर्ट में विधाराधीन था। स्कूल की ओर से पहले आश्वासन मिलता था। इसके बाद उसे वेतन देने से साफ मना कर दिया गया था। तनूप का कहना था कि कई साल उन्होंने वहां नौकरी कर अपना भविष्य दांव पर लगा दिया। 

लगातार आर्थिक स्थिति खराब होने से परेशान तनूप ने मंगलवार शाम को अपने घर में फांसी लगा ली। नोट में तनूप ने अपने परिवार से प्यार करने के अलावा माफी भी मांगी है। साथ ही लिखा है कि उनके परिवार को परेशान न किया जाए। 

वह अपनी मर्जी से खुदकुशी कर रहे हैं। पुलिस ने सुसाइड नोट को कब्जे में लेकर जांच के लिए भेज दिया है। पुलिस ने घर से तनूप की लिखाई का सैंपल भी ले लिया है। उनकी लिखाई से नोट का मिलान कर जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed