फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Sweating in the scorching heat

Delhi News: चिलचिलाती धूप छुड़ा रही पसीने

Sat, 02 Sep 2023 09:19 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 02 Sep 2023 09:19 PM IST
विज्ञापन
Sweating in the scorching heat
शनिवार को हवाओं ने दी उमस से मामूली राहत
विज्ञापन

अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 36.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। सितंबर की शुरुआत हो चुकी है, लेकिन गर्मी अभी भी परेशान कर रही है। धूप इतनी तेज है कि पसीना छूट रहा है। शनिवार को भी गर्मी और चिलचिलाती धूप ने हाल बेहाल रखा। हालांकि हवाओं ने उमस से मामूली राहत दी। औसतन अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 36.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि कुछ इलाकों में अधिकतम तापमान 37 डिग्री से ऊपर ही रहा। दिल्ली में सर्वाधिक गर्म इलाका स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का रहा, जहां तापमान 39.7 डिग्री तक पहुंच गया।


शनिवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 27.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जबकि शुक्रवार को यह 27.2 डिग्री था। वहीं अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 37 डिग्री रहा था। शुक्रवार के मुकाबले शनिवार को औसतन अधिकतम तापमान में मामूली गिरावट दर्ज हुई। शनिवार को नजफगढ़ इलाके में अधिकतम तापमान 38, लोदी रोड में 37.6, पालम में 37.2, व आया नगर में तापमान 37 डिग्री दर्ज हुआ। मौसम विभाग ने रविवार को भी तेज सतही हवाएं चलने की भविष्यवाणी की है। दिन के समय अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। जबकि न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहने का अनुमान है। तीन से छह सितंबर तक आसमान साफ रहेगा, जबकि सात से नौ सितंबर तक आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed