{"_id":"60da29db8ebc3e4cdb46fbab","slug":"sushil-kumar-given-shelter-to-the-miscreant-accused-of-attempt-to-murder","type":"story","status":"publish","title_hn":"सागर धनखड़ हत्याकांड मामला: सुशील ने हत्या के प्रयास के आरोपी बदमाश को दे रखी थी शरण, एक साल से था स्टेडियम में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सागर धनखड़ हत्याकांड मामला: सुशील ने हत्या के प्रयास के आरोपी बदमाश को दे रखी थी शरण, एक साल से था स्टेडियम में
Tue, 29 Jun 2021 01:28 AM IST
Vikas Kumar
पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Tue, 29 Jun 2021 01:28 AM IST
सार
अपराध शाखा के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि नांगल ठाकरान का राहुल ढाड़ा शातिर बदमाश है। उसके खिलाफ बवाना में हत्या के प्रयास का मामला दर्ज है। बवाना पुलिस ने उसे भगोड़ा घोषित करने की प्रक्रिया शुरू कर रखी थी।
विज्ञापन
सुशील कुमार
- फोटो : सुशील के इंस्टाग्राम अकाउंट से
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जूनियर पहलवान सागर धनखड़ हत्या के मुख्य आरोपी ओलंपियन सुशील कुमार के जहां कई गैंगस्टरों से सांठगांठ सामने आ चुकी है वहीं अपराध शाखा की जांच में अब एक और बदमाश से भी संबंध सामने आए हैं। सुशील कुमार हत्या के प्रयास के आरोपी बदमाश राहुल ढाड़ा को छत्रसाल स्टेडियम में पनाह दे रखी थी। उसे सुशील का पूरा आर्शीवाद व शह मिली हुई थी। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने राहुल समेत सात बदमाशों को खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी करवाए हैं। इनमें से गौरव लोरा रविवार को गिरफ्तार हो चुका है।
विज्ञापन
अपराध शाखा के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि नांगल ठाकरान का राहुल ढाड़ा शातिर बदमाश है। उसके खिलाफ बवाना में हत्या के प्रयास का मामला दर्ज है। बवाना पुलिस ने उसे भगोड़ा घोषित करने की प्रक्रिया शुरू कर रखी थी। स्पेशल सेल ने मादक पदार्थों की तस्करी के आरोप में वर्ष 2015 में इसे गिरफ्तार था। ये कई वर्ष जेल में रहा था। ओलंपियन सुशील कुमार का राहुल को आर्शीवाद मिला था। सुशील कुमार ने उसे छत्रसाल स्टेडियम में पनाह दे रखी थी। राहुल एक वर्ष से छत्रसाल स्टेडियम में रह रहा था। उसकी स्टेडियम में पूरी धाक थी। वह सागर धनखड़ व उसके साथियों की मारपीट करने व उनका अपहरण करने की वारदात में शामिल था।
विज्ञापन
सागर धनखड़ हत्याकांड में अब राहुल ढाड़ा समेत छह बदमाश फरार हैं। अपराध शाखा ने इन सभी के खिलाफ कोर्ट से गैरजमानती वारंट जारी करवाए हैं। फरार छह बदमाशों के नाम अनिल दीमन, प्रवीण डबास, सुरजीत ग्रेवाल, जोगिन्द्र उर्फ काला, प्रवीण उर्फ चोटी और राहुल ढाड़ा हैं।
विज्ञापन
जोगिन्द्र उर्फ काला असौदा गिरोह का बदमाश है और उसके खिलाफ काफी मामले दर्ज हैं। प्रवीण उर्फ चोरी पर हत्या समेत की मामले दर्ज हैं। सुरजीत ग्रेवाल पेशे से पहलवान हैं और उसने कई मेडल जीते हैं। ये सभी आरोपी वीडियों में डंडों आदि से सागर व उसके साथियों को पीटते हुए दिखाई दे रहे हैं।