फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Summer starts affecting delhi water supply to be disturbed in many areas of capital

गर्मी का असर: आज दिल्ली के कई इलाकों में प्रभावित रहेगी पानी की आपूर्ति

Wed, 14 Apr 2021 12:05 AM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: प्राची प्रियम Updated Wed, 14 Apr 2021 12:05 AM IST
सार

राजधानी दिल्ली में गर्मी आते ही शुरू हुआ पानी का संकट। बुधवार को कई इलाकों में प्रभावित रहेगी पानी आपूर्ति। जल बोर्ड उपाध्यक्ष राधव चड्ढा ने हरियाणा सरकार को ठहराया जिम्मेदार।

विज्ञापन
Summer starts affecting delhi water supply to be disturbed in many areas of capital
राघव चड्ढा - फोटो : facebook.com/raghavchadhaca

विस्तार

गर्मी की शुरुआत होते ही राजधानी में पानी की आपूर्ति पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं। इसी के चलते बुधवार को मध्य, दक्षिणी, उत्तरी व पश्चिमी दिल्ली समेत विभिन्न इलाकों में पानी की आपूर्ति प्रभावित रहेगी। इसे लेकर जल बोर्ड उपाध्यक्ष राघव चड्ढा ने हरियाणा पर यमुना में अमोनिया युक्त गंदा पानी छोड़ने का आरोप लगाते हुए उसे जिम्मेदार ठहराया है। 

विज्ञापन


राघव चड्ढा ने कहा कि हरियाणा की ओर से यमुना में छोड़े जा रहे पानी में अमोनिया का स्तर 7.6 पीपीएम तक दर्ज किया जा रहा है। साथ ही हरियाणा की ओर से यमुना के जलस्तर को भी कम कर दिया गया है। इससे यमुना का स्तर 674 फीट से घटकर 670 फीट हो गया है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बढ़े हुए अमोनिया की वजह से जल बोर्ड के ट्रीटमेंट प्लांट पूरी क्षमता से काम नहीं कर पा रहे हैं। वजीराबाद प्लांट में पानी उत्पादन की क्षमता 135 से घटकर 82, चंद्रावल में 92 से 71 और ओखला में 21 से 10 एमजीडी तक हो गई है। इससे मध्य दिल्ली, दक्षिण दिल्ली, उत्तरी दिल्ली और पश्चिमी दिल्ली के कई इलाकों में जलापूर्ति प्रभावित रहेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यमुना नदी दिल्ली के लिए बहुत बड़ा पानी का स्रोत है। दिल्ली के घर में पहुंचने वाले पानी का 40 फीसदी हिस्सा यमुना नदी का होता है। चड्ढा ने कहा कि इन दिनों पानी में बहुत भारी मात्रा में अमोनिया का कचरा देखा जा रहा है। 

जब पीपीएम का स्तर बढ़कर दो या तीन पर पहुंच जाता है तब भी पानी शोधित करने योग्य नहीं रहता है जबकि अभी पानी में अमोनिया का स्तर 7.6 पीपीएम तक पहुंच चुका है। चड्ढा ने कहा कि हरियाणा अपराधिक लापरवाही कर रहा है। इसे लेकर सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा भी खटखटाया गया है। 

इन इलाकों में आपूर्ति रहेगी प्रभावित
दिल्ली यूनिवर्सिटी, विजय नगर, तिमारपुर, ओल्ड सेक्रेटेरिएट, सिविल लाइंस, नया बाजार, लाहौरी गेट, पीली कोठी, बर्फखाना, मलका गंज, झंडेवालान, पटपड़गंज, मोतिया खान, डब्ल्यूए, पूसा रोड, राजेंद्र नगर, करोलबाग, सेंट्रल सेक्रेटेरिएट, राष्ट्रपति भवन, संसद भवन, इंडिया गेट, विज्ञान भवन, जनपथ, रकाबगंज, एनडीएमसी इलाका, ईस्ट पटेल नगर, बाबा फरीदपुर, न्यू राजेंद्र नगर, डबल स्टोरी, दक्षिणी पटेल नगर, कंटेनमेंट इलाका, आरके पुरम रोड व सरोजिनी नगर आदि।


ओखला प्लांट से कालकाजी, तुगलकाबाद, गिरी नगर व हरकेश नगर आदि इलाकों में पानी की आपूर्ति प्रभावित रहेगी। वहीं, वजीराबाद प्लांट से मोदी कॉलोनी, डिफेंस कॉलोनी, मजनू का टीला, मूलचंद अस्पताल, सुंदरनगर, राजघाट, सुभाष पार्क, रामलीला ग्राउंड, दिल्ली गेट, दरियागंज, कश्मीरी गेट,  तिमारपुर, गुलाबी बाग, भारत नगर, पंजाबी बाग, मुखर्जी नगर, हडसन लेन, मॉडल टाउन, आजादपुर मंडी, जहांगीरपुरी, शालीमार बाग रोड, वजीराबाद व गोपालपुर आदि इलाके प्रभावित रहेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed