फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Summer Action Plan for delhi ready said jal board

Summer Action Plan : अब गर्मी में पेयजल संकट नहीं झेलेंगे दिल्लीवासी, जल बोर्ड का दावा- बना लिया है प्लान

Mon, 08 May 2023 05:28 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 08 May 2023 05:28 AM IST
सार

बोर्ड अपने इस प्लान को इस माह के दौरान लागू कर करेगा। बोर्ड ने विधायकों से बातचीत कर पेयजल किल्लत वाले इलाकों के बारे में पता कर उनमें पानी उपलब्ध कराने का प्लान बनाया है।

विज्ञापन
Summer Action Plan for delhi ready said jal board
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

दिल्ली जल बोर्ड ने गर्मी के मौसम में राजधानी वासियों को पेयजल किल्लत से निजात दिलाने के लिए जमीनी हकीकत का पता लगाकर समर एक्शन प्लान तैयार कर लिया है। बोर्ड अपने इस प्लान को इस माह के दौरान लागू कर करेगा। बोर्ड ने विधायकों से बातचीत कर पेयजल किल्लत वाले इलाकों के बारे में पता कर उनमें पानी उपलब्ध कराने का प्लान बनाया है। बोर्ड इन इलाकों में टैंकरों व वाॅल्व संचालित कर पानी भेजेगा।

विज्ञापन


दिल्ली जल बोर्ड प्रतिदिन करीब 990 एमजीडी पानी उपलब्ध कराता है। राजधानी में सर्दी व बरसात के मौसम में पानी की मांग करीब 1150 एमजीडी रहती है और गर्मी के मौसम में पानी की मांग करीब 200 एमजीडी बढ़ जाती है। इस तरह गर्मी में पानी की मांग व आपूर्ति में करीब 350 एमजीडी का अंतर हो जाता है और अनेक इलाकों में पेयजल आपूर्ति नहीं पहुंचती है, मगर जल बोर्ड ने इस बार गर्मी के मौसम में सभी इलाकों में पेयजल पहुंचाने का निर्णय ही नहीं लिया है, बल्कि प्लान भी बनाया है। हालांकि जल बोर्ड ने अभी अपने प्लान का खुलासा नहीं किया है।
विज्ञापन


बोर्ड के अनुसार, गर्मी में पानी की बढ़ती जरूरत को ध्यान में रखकर समर एक्शन प्लान तैयार कर लिया है। विधायकों से बात कर पेयजल किल्लत वाले इलाकों के बारे में मालूम किया है और उनमें पानी पहुंचाने के लिए 24 घंटे कंट्रोल रूम को अलर्ट किया है और सभी कंट्रोल रूम में टैंकरों की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। इसके अलावा करीब 400 नए ट्यूबवेल लगाने का कार्य चल रहा है और ये ट्यूबवेल इस माह के अंत तक पानी उपलब्ध कराना आरंभ कर देंगे। वहीं बूस्टर पंपों को दुरुस्त किया गया है और लाइनों में लीकेज भी खत्म की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं जल बोर्ड ने पेयजल संकट से प्रभावित रहने वाले इलाकों में पानी पहुंचाने के लिए वाॅल्व सिस्टम का उपयोग करने का निर्णय लिया है। इन इलाकों के आसपास के क्षेत्रों के वाॅल्व बंद कर उनमें पानी पहुंचाया जाएगा और सभी इलाकों में पानी पहुंचाने का समय तय किया जाएगा। इस दौरान प्रयास किया जाएगा कि सभी इलाकों में बराबर समय पानी मिले।


जल बोर्ड की पानी आपूर्ति करने की तैयारी

  • नौ जल शोधक संयंत्रों से 865 एमजीडी पानी उपलब्ध होता है
  • रैनीवेल और ट्यूबवेल के माध्यम से 125 एमजीडी पानी मिलता है
  • पेयजल से प्रभावित इलाकों में 1050 टैंकरों से पानी उपलब्ध कराने की तैयारी की है
  • पेयजल की मांग वाले इलाकों में पानी उपलब्ध कराने के लिए 96 वाटर एटीएम और ई-प्याऊ की व्यवस्था की

पेयजल संकट से प्रभावित रहने वाले इलाके
संगम विहार, मूलचंद कॉलोनी, लक्ष्मी नगर, गोविंदपुरी, जगतपुरी एक्सटेंशन, नाहरपुर गांव, जगतपुर, न्यू अशोक नगर, ललिता पार्क, यमुना विहार, समयपुर, बुद्ध विहार, धीरपुर गांव, आजादपुर, मोती नगर, त्रिनगर, महिपालपुर, समालखा, रंगपुरी, बिजवासन, राज नगर, रोशनपुरा, धर्मपुरा, निहाल विहार, मुंडका, नांगलोई, बक्करवाला, कराला, कंझावला, घेवरा, बवाना, कुतुबगढ़, नत्थूपुरा, राजौरी गार्डन, लाजवंती गार्डन, नांगल राया, आरके पुरम, दिल्ली कैंट आदि।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed