फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Sukesh will donate 11 kg gold and 101 diamond crown to Ramlala

Delhi News: रामलला को 11 किलो सोना और 101 हीरे का मुकुट दान करेगा सुकेश

Sat, 04 Nov 2023 10:45 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 04 Nov 2023 10:45 PM IST
विज्ञापन
Sukesh will donate 11 kg gold and 101 diamond crown to Ramlala
रामलला को 11 किलो सोना और 101 हीरे का मुकुट दान करेगा सुकेश
विज्ञापन

- श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को सुकेश चंद्रशेखर ने लिखा पत्र
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली । ठगी के मामले में मंडोली जेल में बंद सुकेश चंद्रशेखर रामलला को 11 किलो सोना और 101 हीरे का मुकुट दान करेगा। इसे लेकर श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को पत्र लिखकर अनुमति मांगी है। अपने पत्र में इच्छा जाहिर करते हुए सुकेश चंद्रशेखर ने लिखा कि मैं 916.24 कैरेट गोल्ड का 11 किलो वजन वाला मुकुट दान करना चाहता हूं। इसमें 101 हीरे लगे होंगे। इसमें हीरे के सभी स्टोन 5 कैरेट के होंगे। वहीं मध्य हिस्से में लगा हीरा आकार में 50 कैरेट का होगा। इस मुकुट का निर्माण दक्षिण भारत के कारीगर करें। यह साल 1900 से विशेष आभूषण का निर्माण कर रहे हैं। इन्होंने भगवान बालाजी तिरुपति मंदिर के लिए भी आभूषण का निर्माण किया है। मैं और मेरा परिवार भगवान राम के अन्नय भक्त रहे हैं। यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है कि उनका मंदिर बनकर तैयार हो रहा है। हम इसमें अपनी छोटी सी भागीदारी देना चाहते हैं। यह मुकुट दिसंबर के पहले सप्ताह तक बनकर तैयार हो जाएगा। यह मेरा सौभाग्य होगा कि यदि भगवान राम के मंदिर के उद्घाटन के दौरान इसका इस्तेमाल किया जाए। सुकेश ने लिखा कि यह मुकुट मेरे वकील मेरे तरफ से दान करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed