फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Students will learn the art of making green campus in delhi college

Delhi : जापानी तकनीक से ग्रीन कैंपस बनाने की कला सीखेंगे छात्र, रामानुजन कॉलेज के पर्यावरण विभाग की अनूठी पहल

Sun, 20 Aug 2023 07:07 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 20 Aug 2023 07:07 AM IST
सार

ऐसे में रामानुजन कॉलेज के पर्यावरण विभाग ने नए छात्रों के लिए अनूठी पहल शुरू की है। कॉलेज में इस बार नए छात्रों को ग्रीन कैंपस बनाने की जापानी तकनीक सिखाई जा रही है।

विज्ञापन
Students will learn the art of making green campus in delhi college
delhi university - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

दिल्ली विश्वविद्यालय में नए सत्र का आगाज हो चुका है। ऐसे में रामानुजन कॉलेज के पर्यावरण विभाग ने नए छात्रों के लिए अनूठी पहल शुरू की है। कॉलेज में इस बार नए छात्रों को ग्रीन कैंपस बनाने की जापानी तकनीक सिखाई जा रही है। इसके तहत छात्रों को पढ़ाई के साथ-साथ कैंपस को हरा-भरा बनाना होगा। कॉलेज ने हापुड़ की एक कंपनी से करार किया है। कंपनी पौधों के लिए ऐसी सामग्री उपलब्ध करा रही है, जिसने पौधों को तेजी से बढ़ने में मदद की है।

विज्ञापन


डीयू के दक्षिणी कैंपस स्थित रामानुजन कॉलेज का कैंपस करीब पांच साल पुराना है। देशबंधु सांध्य से इसे प्रात:कालीन पाली के रूप में तब्दील किया गया है। इसके नए कैंपस में हरियाली की कमी है। ऐसे में कैंपस को हरा-भरा बनाने और पर्यावरण को बेहतर करने के लिए कॉलेज ने पिछले दिनों एक कंपनी से करार किया है। इसके तहत ऐसे पौधे लगाए जा रहे हैं, जो जल्द ही कैंपस को हरा-भरा बना देंगे। ये पौधे सामूहिक रूप से विकसित होते हैं और तेजी से बढ़ते हैं।
विज्ञापन


कॉलेज की आंतरिक गुणवत्ता सेल की प्रभारी प्रो. के लता ने बताया कि इस योजना के तहत छात्र पौधरोपण का काम कर रहे हैं। इसके तहत उन्हें पौधे की ऐसी प्रजाति दी गई है जो जल्द बढ़ेंगे और कॉलेज को हरा-भरा बनाएंगे। पर्यावरण विभाग के छात्रों को इस काम में विशेष तौर पर लगाया गया है। कॉलेज में दो साल पहले पर्यावरण विज्ञान में ऑनर्स का कोर्स शुरू किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्राचार्य प्रो. एसपी अग्रवाल ने बताया कि दिल्ली विश्वविद्यालय का यह एकमात्र ऐसा कॉलेज है, जो पर्यावरण को लेकर विशेष कोर्स चला रहा है। छात्रों को बेहतर प्रशिक्षण देने के लिए कैंपस को ग्रीन बनाने की पहल शुरू की गई है, जल्द ही इसके परिणाम सामने आने लगेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed