फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Student preparing for civil services commits suicide suicide note not found

दिल्ली: सिविल सर्विसेज की तैयारी कर रहे छात्र ने की खुदकुशी, नहीं मिला सुसाइड नोट

Sun, 13 Mar 2022 02:26 AM IST
सुशील कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: सुशील कुमार Updated Sun, 13 Mar 2022 02:26 AM IST
सार

मृतक की शिनाख्त प्रखर यादव (21) के रूप में हुई। वह मूलत: जौनपुर यूपी का रहने वाला था। वह विजय नगर में किराए पर रहता था। शुक्रवार रात करीब नौ बजे पुलिस को प्रखर यादव के खुदकुशी करने की जानकारी मिली।

विज्ञापन
Student preparing for civil services commits suicide suicide note not found
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social media

विस्तार

मॉडल टाउन इलाके में सिविल सर्विसेज की तैयारी कर रहे एक छात्र ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। उसके पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। जिसकी वजह से खुदकुशी के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस ने शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप कर मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

 
मृतक की शिनाख्त प्रखर यादव (21) के रूप में हुई। वह मूलत: जौनपुर यूपी का रहने वाला था। वह विजय नगर में किराए पर रहता था। शुक्रवार रात करीब नौ बजे पुलिस को प्रखर यादव के खुदकुशी करने की जानकारी मिली। मौके पर पहुंचने के बाद पुलिस ने दरवाजा को धक्का दिया। जिससे दरवाजा खुल गया। प्रखर पंखे से फंदे की मदद से लटक रहा था। पुलिस ने शव को कब्जे में कर जांच शुरू की।
विज्ञापन

 
जांच में पुलिस को पता चला कि प्रखर वर्ष 2020 में हिंदू कालेज से स्नातक करने के बाद सिविल सर्विसेज की तैयारी कर रहा था। उसके साथ रहने वाले मुरैना निवासी युवक ने बताया कि वह उसके साथ एक सप्ताह से रह रहा था। शाम चार बजे वह पुस्तकालय गया था। रात आठ बजे वापस आने पर उसने दरवाजा अंदर से बंद देखा। खिड़की से उसने प्रखर को फंदे से लटका हुआ देखकर पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि युवक के अपसाद में होने की बात सामने आई है। परिवार वालों से पूछताछ कर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed