{"_id":"625f538d51292d54455f1924","slug":"strong-wind-and-light-rain-expected-tonight-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली : सीजन का दूसरा सबसे गर्म दिन रहा मंगलवार, आज रात तेज हवा और हल्की बारिश के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली : सीजन का दूसरा सबसे गर्म दिन रहा मंगलवार, आज रात तेज हवा और हल्की बारिश के आसार
Wed, 20 Apr 2022 05:57 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 20 Apr 2022 05:57 AM IST
सार
बुधवार रात से 30-40 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से धूल भरी हवा चलने और हल्की बारिश की संभावना है। बृहस्पतिवार को भी लगभग ऐसा ही मौसम रहेगा।
विज्ञापन
दिल्ली में गर्मी से परेशान बच्चे अपना चेहरा ढकने को मजबूर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अप्रैल में गर्मी हर दिन रिकॉर्ड बना रही है। मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्य से छह अधिक 42.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह इस सीजन का दूसरा सबसे गर्म दिन रहा।
विज्ञापन
इससे पहले 11 अप्रैल को भी तापमान 42.6 डिग्री रहा था। इस तरह से गर्मी ने एक बार फिर से पांच साल का रिकॉर्ड तोड़ा। वर्ष 2017 में 21 अप्रैल को अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री दर्ज किया गया था। मौसम विभाग के 12 केंद्रों में से आठ पर मंगलवार को पारा 43 डिग्री के पार रहा।
विज्ञापन
स्पोर्ट्स कांप्लेक्स इलाका 45 डिग्री के साथ सबसे गर्म रहा, जबकि मुंगेशपुर में 44.4 डिग्री रहा। बुधवार रात से 30-40 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से धूल भरी हवा चलने और हल्की बारिश की संभावना है। बृहस्पतिवार को भी लगभग ऐसा ही मौसम रहेगा। इससे लू का प्रकोप काफी हद तक कम हो सकता है।
विज्ञापन
शनिवार से एक बार फिर तापमान में बढ़ोतरी होनी शुरू होगी। मंगलवार को दिनभर सूरज के तेवर कड़े रहे। अप्रैल में गर्मी का ऑल टाइम रिकॉर्ड वर्ष 1941 में 29 अप्रैल का है, जब अधिकतम तापमान 45.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। अब पश्चिमी विक्षोभ के कारण बुधवार से गर्मी से थोड़ी राहत मिलनी शुरू होगी।
अप्रैल का अधिकतम पारा
वर्ष तापमान
2021 42.2
2020 40.1
2019 42.1
2018 42.0
2017 43.2
नोट : तापमान डिग्री सेल्सियस में है।