फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Strict action against those who do not wear masks

मास्क न पहनने वालों पर फिर सख्ती

Sat, 20 Mar 2021 01:37 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 20 Mar 2021 01:37 AM IST
विज्ञापन
Strict action against those who do not wear masks
नई दिल्ली। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए दिल्ली पुलिस एक बार फिर सख्त हो गई है। कोरोना प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने वालों के धड़ल्ले से चालान किए जाने लगे हैं। पिछले सप्ताह में मास्क नहीं पहनने वालों के हर रोज 100 या उससे कम चालान होते थे, लेकिन शुक्रवार को शाम 4 बजे तक ही मास्क नहीं पहनने वालों के 818 चालान किए गए।
विज्ञापन

पुलिस को निर्देश दिए गए हैं कि सामाजिक दूरी का पालन नहीं करने और मास्क नहीं पहनने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएं। हालांकि बढ़ते चालानों से दिल्ली पुलिस को अपनी छवि की भी चिंता है। पुलिस अधिकारियों को लगता है कि कोरोना काल में बनी अच्छी छवि पर चालान करने से दाग लग सकता है। दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि हर थाने व जिला पुलिस को मास्क नहीं पहनने वालों के ज्यादा से ज्यादा चालान करने के मौखिक आदेश दिए गए हैं। ऐसे में सभी थानों की पुलिस सख्ती के मूड में है। इसी कारण चालानों की संख्या हर रोज बढ़ रही है।
विज्ञापन

कोविड दिशा-निर्देशों का पालन नहीं करने वालों का दो हजार रुपये का चालान किया जाता है। दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि जब वह लोगों का चालान करते हैं तो उल्लंघनकर्ता हाथ जोड़कर खड़ा हो जाता है और कहता है कि उसके पास दो हजार रुपये नहीं हैं। ऐसे में कई बार पुलिस अधिकारी उल्लंघनकर्ता को छोड़ देते हैं। हालांकि, जिनके पास दो हजार रुपये नहीं होते, उनके खिलाफ धारा 188 के तहत मामला दर्ज करने का प्रावधान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रवक्ता चिन्मय बिश्वाल का कहना है कि कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए दिल्ली पुलिस कोविड दिशा-निर्देशों का पालन कराने के लिए सख्त कदम उठा रही है। कोई सामाजिक दूरी का पालन नहीं करता और मास्क नहीं पहनता तो उसका चालान किया जाता है। पुलिस को दिशा-निर्देशों का पालन कराने के लिए कहा गया है।

दिल्ली पुलिस ने मास्क नहीं पहनने वाले 15 जून 2020 से लेकर 19 मार्च 2021 तक 5,22,314 लोगों के चालान किए हैं। सार्वजनिक जगह पर थूकने वाले 3427 और सामाजिक दूरी का पालन नहीं करने वाले 38,504 लोगों के चालान किए गए हैं। पुलिस ने 4,26,050 लोगों को मास्क बांटे हैं। पुलिस ने अब तक कुल 5,64,248 चालान किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed