{"_id":"62762a43aaa99b5fae71a061","slug":"stir-to-found-two-suspicious-bags-in-vasant-vihar-area-bomb-disposal-squad-investigated-found-these-items","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: वसंत विहार इलाके में दो संदिग्ध बैग मिलने से मचा हड़कंप, बम निरोधक दस्ते ने की जांच, मिला ये सामान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: वसंत विहार इलाके में दो संदिग्ध बैग मिलने से मचा हड़कंप, बम निरोधक दस्ते ने की जांच, मिला ये सामान
Sat, 07 May 2022 01:43 PM IST
सुशील कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: सुशील कुमार
Updated Sat, 07 May 2022 01:43 PM IST
सार
पुलिस के मुताबिक, दिल्ली के वसंत विहार थाने में एक पीसीआर कॉल प्राप्त हुई कि ए-ब्लॉक मार्केट की दुकान के सामने दो लावारिस संदिग्ध बैग पड़े हैं। एक अज्ञात विदेशी नागरिक दवा खरीदने दुकान पर आया था।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस।
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली के वसंत विहार इलाके में शनिवार को एक पीसीआर कॉल मिलने के बाद हड़कंप मच गया। ए-ब्लॉक मार्केट में दुकान संख्या-5 के सामने दो संदिग्ध बैग पड़े मिले। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने पीसीआर को कॉल की।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस ने इलाके की घेराबंदी की। साथ ही आसपास की दुकानों को खाली कराया। संदिग्ध बैग के पास रेक के बैग रखे। एसएचओ, एसीपी और अन्य अधिकार मौके पर पहुंचे। बम निरोधक दस्ते, डॉग स्क्वायड को भी बुलाया गया। उन्होंने बैग की जांच की लेकिन कुछ नहीं मिला। बैग पुराने कपड़ों और निजी सामानों से भरे हुए थे। बैग के मालिक की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, दिल्ली के वसंत विहार थाने में एक पीसीआर कॉल प्राप्त हुई कि ए-ब्लॉक मार्केट की दुकान के सामने दो लावारिस संदिग्ध बैग पड़े हैं। जिन्हें एक अज्ञात विदेशी नागरिक दवा खरीदने आया था।
विज्ञापन