फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   step-son strangles mother to death hangs dead body in delhi

रिश्तों का कत्ल: सौतले बेटे ने मां की गला घोंटकर हत्या की, शव को फंदे से लटकाया, घर के खर्चे को लेकर चल रहा था विवाद

Tue, 08 Mar 2022 03:12 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 08 Mar 2022 03:12 AM IST
सार

शुरुआती जांच के बाद पता चला है कि अरमान और राशिदा के बीच घर के खर्चे को लेकर अनबन रहती थी। पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर परिजनों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
step-son strangles mother to death hangs dead body in delhi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के न्यू उस्मानपुर इलाके में रिश्तों का कत्ल करते हुए एक युवक ने अपनी सौतली मां की गला घोंटकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी ने इसे आत्महत्या का रंग देने के लिए शव को फंदे पर लटका दिया। कॉल हुई तो पुलिस मौके पर पहुंची। कुछ ही देर की जांच के बाद साफ हो गया कि महिला ने आत्महत्या नहीं की बल्कि उसकी हत्या हुई है। मृतका की शिनाख्त राशिदा (39) के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आरोपी बेटे अरमान उर्फ राजा (22) की तलाश शुरू कर दी है। शुरुआती जांच के बाद पता चला है कि अरमान और राशिदा के बीच घर के खर्चे को लेकर अनबन रहती थी। पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर परिजनों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक राशिदा परिवार के साथ गली नंबर-22, ब्रह्मपुरी में रहती थी। इसके परिवार में पति अनवर व अन्य लोग हैं। वर्ष 2015 में राशिदा के पहले पति की मौत हो गई थी। इससे कुछ दिनो पूर्व अनवर की पहली पत्नी की भी मौत हुई थी। अरमान, अनवर की पहली पत्नी की संतान है। वर्ष 2015 में ही अनवर व राशिदा ने शादी कर ली थी। इसके बाद अरमान और राशिदा के बीच छोटी-छोटी बातों पर अनबन होती रहती थी। सोमवार दोपहर करीब 1.15 बजे पुलिस को सूचना मिली कि एक महिला ने अपने घर में फांसी लगा ली है। पुलिस अनवर के घर दूसरी मंजिल स्थित राशिदा के कमरे में पहुंची। वहां राशिदा के गले में एक प्लास्टिक की रस्सी बंधी थी। उसका शव दरवाजे में कुंडी में फंसा हुआ था।
विज्ञापन


हालात देखकर पुलिस को कुछ शक हुआ। क्राइम टीम को मौके पर बुलाया गया। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को महिला के गले पर रस्सी से गला घोंटने के निशान भी मिले। जांच के दौरान अनवर का बेटा अरमान फरार मिला। छानबीन के दौरान परिजनों ने दबी जुबान में बताया कि अरमान ने ही राशिदा की हत्या कर शव को लटकाने का प्रयास किया है। सोमवार को भी दोनों के बीच जमकर विवाद हुआ था। वारदात के समय राशिदा अपने कमरे में अकेली थी। अरमान उसकी हत्या करने के बाद घर से फरार हो गया। पुलिस की टीम उसकी तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed