{"_id":"61b7a2dee3f22757360ae6a9","slug":"step-father-thrashed-a-five-year-old-boy-to-death-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"खौफनाक: सौतेले बाप ने पांच साल के मासूम को पीटकर मार डाला, पढ़ाई करने के बजाय दादा के घर चला गया था बच्चा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
खौफनाक: सौतेले बाप ने पांच साल के मासूम को पीटकर मार डाला, पढ़ाई करने के बजाय दादा के घर चला गया था बच्चा
Tue, 14 Dec 2021 01:15 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Tue, 14 Dec 2021 01:15 AM IST
सार
पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एम्स की मोर्चरी में रखवा दिया है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी सौतेले पिता गुलशेर को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
अंबेडकर नगर इलाके में सौतेले बाप ने पांच वर्षीय मासूम को पीट-पीटकर मार डाला। बच्चे का कसूर केवल इतना था कि वह पढ़ाई करने के बजाय दादा के घर गया, जहां से वह देर से लौटा। अंबेडकर नगर थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी सौतेले पिता को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
दक्षिण जिला डीसीपी बेनिता मैरी जेकर ने बताया कि पांच वर्षीय बच्चा अपने सौतेले पिता गुलशेर के साथ दक्षिणपुरी इलाके में रहता था। साथ में परिवार के अन्य लोग भी रहते हैं। गुलशेर मजदूरी करता है, जो मूलरूप से बिजनौर (उत्तर प्रदेश) का रहने वाला है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार रविवार को गुलशेर ने वर्षीय सौतेले बेटे से पढ़ाई करने के लिए कहा। मगर बच्चा पढ़ाई करने के बजाए अपने दादा के घर चला गया। वहां से लौटने में उसे देरी हो गई। इससे गुलशेर गुस्से में भड़क गया और उसने बच्चे की बेरहमी से पिटाई कर दी।
विज्ञापन
पिटाई से बच्चा बेहोश हो गया। परिजन बच्चे को मदन मोहन मालवीय अस्पताल ले गए। अस्पताल में डॉक्टर ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। इसकी सूचना अंबेडकर नगर थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एम्स की मोर्चरी में रखवा दिया है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी सौतेले पिता गुलशेर को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन