{"_id":"6223914b429a2f0bd0398cf5","slug":"steal-any-car-in-just-three-to-four-minutes-two-miscreants-of-meerut-arrested-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"200 चाबी और फर्जी नंबर प्लेट बरामद: महज तीन से चार मिनट में कर लेते थे कोई भी कार चोरी, मेरठ के दो बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
200 चाबी और फर्जी नंबर प्लेट बरामद: महज तीन से चार मिनट में कर लेते थे कोई भी कार चोरी, मेरठ के दो बदमाश गिरफ्तार
Sat, 05 Mar 2022 10:05 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Sat, 05 Mar 2022 10:05 PM IST
सार
उत्तर-भारत के बड़े-बड़े वाहन चोरों के सामने इंतजार दावा करता था कि उसे दिल्ली पुलिस कभी गिरफ्तार नहीं कर सकी है। आरोपी एक साथ पांच मोबाइल फोन लेकर चलता था। वारदात के समय फोन बंद रहते थे।
विज्ञापन
पकड़े गए वाहन चोर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य जिला के एएटीएस (एंटी ऑटो थेफ्ट स्क्वायड) ने मेरठ के दो ऐसे बदमाशों को दबोचा है जो महज 3 से 4 मिनट के भीतर कोई भी कार चोरी कर लेते थे। पकड़े गए आरोपियों की पहचान शकूर नगर, मेरठ निवासी इंतजार (42) और इसके साथी हापड़ रोड, मेरठ निवासी आसिफ (37) के रूप में हुई है।
विज्ञापन
इंतजार मेरठ के सभी वाहन चोरों से कहता था कि दिल्ली पुलिस उसे कभी भी नहीं पकड़ सकती। नवंबर 2011 में इंतजार दिल्ली के न्यू फ्रेंड्स कालोनी में पुलिस टीम पर कार चढ़ाकर फरार हो गया था। उसकी गिरफ्तारी पर दिल्ली पुलिस आयुक्त ने 10 हजार का इनाम घोषित किया हुआ था, जिसे बढ़ाकर 50 हजार करने की तैयारी थी।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर पांच कार, दो तमंचे, चार कारतूस, कार का लॉक खोलने के लिए विशेष तरह के सॉफ्टवेयर से लैस एक टैब, ईसीएम, 200 नकली चाबियां, कुछ फर्जी नंबर प्लेट व अन्य सामान बरामद किया है।
विज्ञापन
मध्य जिला की पुलिस उपायुक्त श्वेता चौहान ने बताया कि जिले के वाहन चोरी निरोधक दस्ते को सूचना मिली कि मेरठ का कुख्यात वाहन चोर इंतजार दिल्ली आने वाला है। सूचना के बाद फौरन एएटीएस इंचार्ज संदीप गोदारा व अन्यों की टीम ने रिंग रोड के पास ट्रैप लगा दिया। इस दौरान 26 फरवरी को टीम ने सफेद रंग की क्रेटा कार में आरोपियों को दबोच लिया। इनके पास से दो तमंचे और चार कारतूस बरामद हुए।
जांच के दौरान बरामद गाड़ी मुखर्जी नगर इलाके से चोरी मिली। पुलिस ने दोनों के खिलाफ आईपी एस्टेट थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू की। बाद में इनको रिमांड पर लेकर बाकी कारें व अन्य सामान बरामद किया गया। छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला कि इंतजार पिछले 25 सालों से वाहन चोरी के धंधे में लिप्त है।
इस दौरान वह कई हजार गाड़ियां चोरी कर मेरठ व संभल ले जा चुका है। आखिरी बार इंतजार 2014 में गिरफ्तार हुआ था। इसके बाद वह कभी गिरफ्तार नहीं हुआ था। वर्ष 2020 नवंबर में न्यू फ्रेंड्स कालोनी में पुलिस से घिरने के बाद पुलिस बैरिकेड को टक्कर मारकर इंतजार फरार हो गया था। इसके बाद इसकी गिरफ्तारी पर 10 हजार का इनाम रखा गया था। लेकिन कोविड की वजह से आरोपी ने इस मामले में कोर्ट से जमानत ले ली थी।
विशेष सॉफ्टवेयर की मदद से चंद ही मिनट में उड़ा लेते थे कार...
पुलिस की पूछताछ में आरोपी इंतजार ने बताया कि आसिफ उसका बचपन का दोस्त है। गाड़ी चोरी करने में वह हमेशा उसके साथ रहता है। इंतजार अपने पास विशेष सॉफ्टवेयर से लैस टैब रखता था। अपने सॉफ्टवेयर की मदद से आसिफ किसी भी कार को तीन से चार मिनट के भीतर खोलकर चोरी कर लेता था। पुलिस की पूछताछ में आरोपी इंतजार ने बताया कि पिछले 25 सालों में उसने हजारों कारें चोरी की हैं। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है।
इंतजार करता था दावा, दिल्ली पुलिस उसे नहीं पकड़ सकती...
उत्तर-भारत के बड़े-बड़े वाहन चोरों के सामने इंतजार दावा करता था कि उसे दिल्ली पुलिस कभी गिरफ्तार नहीं कर सकी है। आरोपी एक साथ पांच मोबाइल फोन लेकर चलता था। वारदात के समय फोन बंद रहते थे। गाड़ियां चोरी करने के बाद वह मेरठ के इरफान उर्फ मोची या संभाल के सारिक उर्फ साटा को देता था। सारिक साटा भारत से फरार हो गया था। फिलहाल वह दुबई में बैठकर अपना काम ऑपरेट कर रहा है। इंतजार के खिलाफ दिल्ली के अलग-अलग थानों में 17 मामले दर्ज हैं। उसने दो शादियां कर रखी है। एक पत्नी दिल्ली तो दूसरी मेरठ में रहती है।