फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   start demanding two lack after looting the bag of woman

महिला का बैग लूटने के बाद करने लगा दो लाख रुपये की मांग

Wed, 12 Aug 2020 12:07 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2020 12:07 AM IST
विज्ञापन
start demanding two lack after looting the bag of woman
नई दिल्ली। पंजाबी बाग इलाके में एक बदमाश ने पहले तो महिला का बैग झपट लिया और फिर उसे फोन कर निजी फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दो लाख रुपये की मांग करने लगा। महिला की शिकायत पर पंजाबी बाग थाना पुलिस ने आरोपी को अशोक पार्क मेट्रो स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मोबाइल फोन, बैग, सिम, मेमोरी कार्ड, कैमरे व अन्य सामान बरामद कर लिया है।
विज्ञापन

जिला पुलिस उपायुक्त दीपक पुरोहित के मुताबिक गिरफ्तार बदमाश की पहचान भरत नगर निवासी भीम सोनी के रूप में हुई है। एक महिला ने 28 जून को पंजाबी बाग इलाके में बैग झपटने की शिकायत की थी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही थी कि पीड़िता ने बताया बदमाश उसे लगातार फोन कर दो लाख रुपये मांग रहा है। ऐसा न करने पर फोन में रखे निजी फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा है।
विज्ञापन

पुलिस ने बदमाश के फोन को सर्विलांस पर लगाया। तकनीकी जांच की मदद से 10 अगस्त को बदमाश के अशोक पार्क मेट्रो स्टेशन के पास से दबोच कर सामान बरामद कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed