फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Sri Vidya Koti Kumkumarchan Maha Yagya concluded, thousands of devotees participated

Delhi News: श्री विद्या कोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ संपन्न, हजारों श्रद्धालु शामिल

Fri, 12 Dec 2025 09:14 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 12 Dec 2025 09:14 PM IST
विज्ञापन
Sri Vidya Koti Kumkumarchan Maha Yagya concluded, thousands of devotees participated
एक करोड़ मंत्रजप के साथ माता ललिता का पूजन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सहित कई केंद्रीय मंत्री और संत पहुंचे

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
सिविल लाइंस में 7 शंकराचार्य मार्ग पर स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी के संरक्षण में शुक्रवार को श्री विद्या कोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ आयोजित हुआ। देश की प्रगति, विश्व शांति और गरीब कल्याण की भावना से किए गए इस अनुष्ठान में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया।


स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी के नेतृत्व में संपन्न इस महायज्ञ में माता ललिता का पूरे विधि-विधान से पूजन किया गया। एक हजार से अधिक सुहासिनी महिलाओं और श्रद्धालुओं ने श्री ललिता सहस्त्रनाम का सामूहिक पाठ करते हुए सिंदूर से अर्चन किया। एक ही दिन में एक करोड़ मंत्रजप पूरे कर अनुष्ठान को संपन्न किया गया। देशभर में ऐसे 36 प्रमुख शहरों में यह महायज्ञ हुआ है। महायज्ञ में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी, युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह और अन्य लोग शामिल रहे। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी, गिरिराज सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन, भाजपा नेता सुरेंद्र नागर, नीरज शेखर, डॉ संजय मयुख सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed