{"_id":"6025900f8ebc3ee930755025","slug":"speed-will-increase-from-third-ring-road-get-rid-of-jam-ashram-news-noi565170465","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीडीए बजटः तीसरा रिंग रोड दिलाएगा जाम से निजात, बढ़ जाएगी रफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीडीए बजटः तीसरा रिंग रोड दिलाएगा जाम से निजात, बढ़ जाएगी रफ्तार
Fri, 12 Feb 2021 01:44 AM IST
नोएडा ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 12 Feb 2021 01:44 AM IST
विज्ञापन
Delhi's Ring Road corridor
दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) ने अपने बजट में तीसरे रिंग रोड के लिए 100 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। इसके बनने लोगों को जाम से निजात मिलेगी और वाहनों की रफ्तार बढ़ जाएगी। एक के बाद एक पड़ने वाले नेशनल हाइवे को जोड़ने वाली इस रिंग रोड से दूसरी सड़कों पर भी जाम से छुटकारा मिलेगा। वहीं, दिल्ली के दूसरे इलाकों से नरेला, द्वारका और रोहिणी तक आसानी से पहुंचा जा सकेगा। डीडीए को उम्मीद है कि इससे इन इलाकों के लैंड पूलिंग एरिया में भी बूम आएगी।
विज्ञापन
अर्बन एक्सटेंशन रोड-2 नाम से बनने वाली इस सड़क से दिल्ली के बाहरी इलाकों को जाम मुक्त करते हुए इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से जोड़ा जाना है। इससे समय की बचत के साथ राजधानी को प्रदूषण से भी निजात मिलेगी। इसके लिए डीडीए ने अपने मास्टर प्लान 2021 में भी प्रावधान किया था, लेकिन वित्तीय खर्च विकास की राह में रोड़ा बन गया। अब डीडीए ने 100 करोड़ रुपये का प्रावधान कर दिया है।
विज्ञापन
एनएचएआई करेगा निर्माण
तीसरे रिंग रोड के निर्माण के लिए डीडीए व भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के बीच सहमति बनी हुई है। निर्माण पर आने वाले खर्च को वहन करने के लिए डीडीए ने प्राधिकरण को 300 एकड़ जमीन देने की भी बात कही है। इस जमीन को बेचकर प्राधिकरण खर्च के लिए रुपये भी जुटाएगा और जमीन के बदले में सड़क का निर्माण करेगा। हालांकि, इस पर आने वाले खर्च की भरपाई डीडीए द्वारा दी जा रही जमीन से भी नहीं हो पा रही है। यही वजह है कि बाद में इसमें 50 एकड़ अतिरिक्त जमीन को भी देने की बात कही गई थी।
विज्ञापन
राष्ट्रीय राजमार्ग से जुड़ेंगे दिल्ली के बाहरी इलाके
तीसरे रिंग रोड को चार राष्ट्रीय राजमार्गों से जोड़ा जाएगा। इससे दिल्ली के बाहरी इलाकों की भी सीधे राष्ट्रीय राजमार्गों से कनेक्टिविटी हो जाएगी। इसमें एनएच-1 (दिल्ली-पानीपत), एनएच-8 (दिल्ली-गुरुग्राम), एनएच-2 (दिल्ली-आगरा) को भी शामिल किया गया है। वहीं, एनएच-2 के जुड़ने के बाद इससे दक्षिणी दिल्ली के महरौली व बदरपुर इलाके को भी लाभ मिलेगा। इस रिंग रोड की लंबाई करीब 80 किलोमीटर होगी। इसे पहले चरण के तहत 49 किलोमीटर में नेल्सन मंडेला मार्ग तक जोड़े जाना है।
प्रदूषण को कम करने में मिलेगी मदद
रिंग रोड बनने के बाद एक ओर जहां लोगों का समय बचेगा वहीं, दिल्ली में वाहनों का प्रदूषण भी कम होगा। क्योंकि, इसके बनने के बाद पश्चिमी दिल्ली से दक्षिणी दिल्ली जाना आसान हो जाएगा। दिल्ली के एक छोर से दूसरे छोर पर जाने के लिए वाहन चालकों को जाम की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। इससे दिल्ली में भी प्रदूषण कम होगा और जाम की समस्या भी खत्म हो जाएगी।