{"_id":"60d912608ebc3ebf1f1f283a","slug":"special-trains-will-run-on-many-routes-for-the-convenience-of-passengers","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतीय रेल : यात्रियों की सुविधा के लिए कई मार्गों पर चलेंगी स्पेशल ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारतीय रेल : यात्रियों की सुविधा के लिए कई मार्गों पर चलेंगी स्पेशल ट्रेन
Mon, 28 Jun 2021 05:35 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 28 Jun 2021 05:35 AM IST
सार
- विभिन्न रूट पर चलने वाली कई ट्रेनों को दिया गया विस्तार
- उम्मीद है कि अगले महीने से मुसाफिरों की राह आसान होगी
विज्ञापन
भारतीय रेल
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने कई रूट पर स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। इसके साथ ही चल रही ट्रेनों को यात्रा विस्तार भी दे दिया है। अगले महीने से मुसाफिरों की राह आसान होगी। रेलवे ने दक्षिण भार की यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए 4 जुलाई से ट्रेन संख्या 02852 निजामुद्दीन-विशाखापत्तनम स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन साप्ताहिक होगी।
विज्ञापन
विशाखापत्तनम के लिए एक अन्य ट्रेन 02888 निजामुद्दीन से 3 जुलाई से चलेगी। इसके अलावा ट्रेन संख्या 1 जुलाई से पुरी-योगनगरी ऋषिकेश-पुरी के बीच स्पेशल ट्रेन चलेगी। 4 जुलाई से संबलपुर-मडुआडीह-संबंलपुर के लिए स्पेशल ट्रेन चलेगी तो आनंद विहार से भुवनेश्वर के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
ट्रेन संख्या 02820 आनंद विहार से भुवनेश्वर के लिए 6 जुलाई से ट्रेन चलेगी। ट्रेन संख्या 02397 गया-नई दिल्ली स्पेशल 31 अगस्त तक चलाई जाएगी। इस ट्रेन को आगे तक विस्तार दे दिया गया है। अन्य विस्तार वाली ट्रेन में ट्रेन संख्या 02398 नई दिल्ली-गया स्पेशल अब 1 सितंबर तक चलेगी तो ट्रेन संख्या 03258 आनंद विहार से गया के बीच चलने वाली ट्रेन भी 1 सितंबर तक चलेगी। रेलवे ने 29 अगस्त तक ट्रेन संख्या 05251/05252 जालंधर सिटी-दरभंगा-जालंधर सिटी चलाने का निर्णय लिया है। इसी तरह 30 अगस्त तक सहरसा-अमृतसर-सहरसा स्पेशल ट्रेन को भी विस्तारित कर दिया गया है तो दरभंगा-अमृतसर-दरभंगा स्पेशल भी 30 अगस्त तक चलती रहेगी।
विज्ञापन
आनंद विहार-सहरसा-आनंद विहार के बीच चलने वाली स्पेशल अब 28 अगस्त तक चलेगी। इसी तरह ट्रेन संख्या 02527/ 02528 रामनगर-चंडीगढ़-रामनगर स्पेशल 5 जुलाई से चलेगी। ट्रेन संख्या 05125/05126 मडुआडीह-पटना-मड़आडीह स्पेशल 1 जुलाई से यात्रियों की राह आसान करने के लिए चलेगी।
दादरी कंटेनर डिपो को सीमेंट लोडिंग की अनुमति
रेलवे बोर्ड ने इनलैंड कंटेनर डिपो दादरी को सीमेंट की लोडिंग शुरू करने की अनुमति दे दी है। इसका फायदा यह होगा कि नोएडा, ग्रेटर नोएडा जैसे औद्योगिक केंद्रों को विशेष राहत मिलेगी। इन औद्योगिक केंद्र के पास सीमेंट लोडिंग पॉइंट की आवश्यकता पूरी हो सकेगी। कंटेनर लोडिंग के अलावा भी अन्य उद्योग के उपयोग में आने वाले सामान की भी लोडिंग आने वाले वक्त में किया जाएगा।
दादरी से सीमेंट की लोडिंग शुरू होने से उद्योग को रफ्तार मिलने के साथ ही दादरी-नोएडा क्षेत्र में रोजगार भी पैदा होने की संभावना है। ऐसा इसलिए भी माना जा रहा है कि वेस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर से दादरी कंटेनर डिपो को भी जोड़ने की योजना है। डिपो तक रेलवे लाइन बिछाने का काम भी शुरू हुआ है। वेस्टर्न कॉरिडोर खुर्जा से भी जुड़ जाएगा। इस कदम से न केवल नोएडा एवं उत्तर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सीमेंट व्यापारियों को फायदा होगा, बल्कि भारतीय रेलवे को भी महत्वपूर्ण राजस्व मिलेगा। स्थानीय सीमेंट व्यापारी जो सड़कों के माध्यम से सीमेंट का परिवहन करते थे, अब अपने उत्पादों को कम समय में दूर-दराज तक पहुंचा सकेंगे। उल्लेखनीय है कि मार्च 2021 में इनलैंड कंटेनर डिपो दादरी को प्राईवेट फ्रेट टर्मिनल का दर्जा मिला था।