फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Special train will run for New Delhi-Firozepur

भारतीय रेल : नई दिल्ली-फिरोजपुर के लिए चलेगी स्पेशल रेलगाड़ी, गाजियाबाद में रुकेगी नई दिल्ली-वाराणसी स्पेशल

Wed, 04 Oct 2023 05:24 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 04 Oct 2023 05:24 AM IST
सार

रेलगाड़ी बरास्ता फरीदकोट, कोट कपूरा, गंगसर जैतो, बठिंडा, मानसा, बुढलाडा, बरेटा, जाखल, जींद, पानीपत, समालखा व भोड़वाल माजरी चलेगी। 

विज्ञापन
Special train will run for New Delhi-Firozepur
demo pic... - फोटो : pti

विस्तार

यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रख रेलवे ने नई दिल्ली स्टेशन से फिरोजपुर कैंट के लिए स्पेशल रेलगाड़ी चलाने का निर्णय लिया है। रेलगाड़ी बरास्ता फरीदकोट, कोट कपूरा, गंगसर जैतो, बठिंडा, मानसा, बुढलाडा, बरेटा, जाखल, जींद, पानीपत, समालखा व भोड़वाल माजरी चलेगी। 

विज्ञापन

              
रेलगाड़ी संख्या 04662 फिरोजपुर- नई दिल्ली स्पेशल 27 अक्तूबर को दोपहर 1:25 बजे चलकर उसी दिन रात के 11:15 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। वापसी दिशा में 04661 नई दिल्ली-फिरोजपुर कैंट स्पेशल 28 अक्तूबर को शाम 4:55 बजे चलकर अगले दिन तड़के 4 बजे फिरोजपुर कैंट पहुंचेगी। यह रेलगाड़ी शयनयान व सामान्य श्रेणी के डिब्बों वाली होगी। इसके अलावा फिरोजपुर के लिए एक रेलगाड़ी पुरानी दिल्ली स्टेशन से चलेगी। रेलगाड़ी संख्या 02402 फिरोजपुर- दिल्ली जंक्शन स्पेशल 31 अक्तूबर को दोपहर 1:25 बजे चलकर उसी दिन रात्रि 11:15 बजे दिल्ली जंक्शन पहुंचेगी।
विज्ञापन


वापसी दिशा में 02401 दिल्ली जंक्शन-फिरोजपुर कैंट स्पेशल 1 नवंबर को तड़के 4:45 बजे चलकर उसी दिन दोपहर 3:45 बजे फिरोजपुर कैंट पहुंचेगी। दोनों रेलगाड़ी मार्ग में फरीदकोट, कोट कपूरा जंक्शन, गंगसर जैतो, बठिंडा, मानसा, बुढलाडा, बरेटा, जाखल, जीं, पानीपत, समालखा और भोड़वाल माजरी स्टेशनो पर दोनों दिशाओ मे रुकेगी। एक अन्य रेलगाड़ी संख्या 04674 फिरोजपुर- दिल्ली जंक्शन 27 अक्तूबर को देर रात 11:30 बजे चलेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वापसी दिशा में 04673 दिल्ली जंक्शन से फिरोजपुर के लिए 28 अक्तूबर को यह रेलगाड़ी दोपहर बाद 3:30 बजे चलेगी और अगले दिन तड़के 3 बजे फिरोजपुर कैंट पहुंचेगी। मार्ग में यह रेलगाड़ी फरीदकोट, कोट कपूरा, गंगसर जैतो, बठिंडा, रामपुरा फूल, बरनाला, धूरी, नाभा, पटियाला, राजपुरा, अंबाला कैंट, करनाल, पानीपत जंक्शन, समालखा और भोड़वाल माजरी स्टेशनो पर दोनों दिशाओ मे रुकेगी। इसके अलावा फिरोजपुर-नई दिल्ली के बीच रेलगाड़ी संख्या  04650/04649 चलेगी। 


गाजियाबाद में रुकेगी नई दिल्ली-वाराणसी स्पेशल ट्रेन
छह से 30 नवंबर तक माह के प्रत्येक सोमवार, बृहस्पतिवार व शनिवार को नई दिल्ली से वाराणसी तक नई दिल्ली-वाराणसी आरक्षित स्पेशल ट्रेन-04049 का संचालन होगा। गाजियाबाद में भी इस ट्रेन का ठहराव होगा। नार्दर्न रेलवे के सीपीआरओ दीपक कुमार ने बताया कि दिवाली व छठ त्योहार को देखते हुए रेलवे ने स्पेशल ट्रेन का संचालन कराने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन नई दिल्ली से शाम 7:20 बजे चलकर अगले दिन 9:45 बजे वाराणसी पहुंचेगी। वापसी में शाम 06:35 पर चलकर अगले दिन सुबह नौ बजे दिल्ली पहुंचेगी। यह ट्रेन दिल्ली के बाद गाजियाबाद, मुरादाबाद, लखनऊ, प्रतापगढ़ में ठहरेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed