फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   special cell nabbed gangster after encounter

स्पेशल सेल ने मुठभेड़ के बाद बदमाश को पकड़ा

Tue, 23 Mar 2021 12:49 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 23 Mar 2021 12:49 AM IST
विज्ञापन
special cell nabbed gangster after encounter
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मुठभेड़ के बाद घोषित बदमाश इमाम उर्फ इमामुद्दीन को गिरफ्तार किया है। बदमाश के दोनों पैरों में गोली लगी है। उसे एम्स के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। आरोपी के पास से पिस्टल, तीन कारतूस, चोरी की स्कूटी और तीन महंगे फोन बरामद किए गए हैं। आरोपी पुलिसकर्मियों पर कई बार हमला कर चुका है। उसे पुलिसकर्मियों पर हमला करने वाले के रूप में जाना जाता था। इमाम के खिलाफ 18 से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन

स्पेशल सेल डीसीपी प्रमोद कुशवाह के अनुसार इंस्पेक्टर विनोद बड़ोला को इनपुट मिले थे कि नंदनगरी इलाके का एब्सेंट बीसी इमाम इंटरस्टेट बस स्टॉप व आसपास वारदात करने की फिराक में घूम रहा है। एसीपी ललित मोहन नेगी व हृदय भूषण की देखरेख में इंस्पेक्टर विनोद बड़ोला व सुंदर गौतम की टीम ने सराय काले खां बस स्टेंड पर घेराबंदी की। आरोपी यहां पर स्कूटी से पहुंचा।
विज्ञापन

पुलिस टीम ने जब उसे सरेंडर करने को कहा तो उसने गोली चला दी। जवाब में पुलिस टीम ने भी गोली चलाईं। इमाम के दोनों पैरों में एक-एक गोली लगी। इमाम ने तीन व पुलिसकर्मियों ने चार गोलियां चलाई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों के अनुसार इमाम नंदनगरी इलाके का घोषित व एब्सेंट बदमाश है। पुलिस अधिकारी 23 फरवरी को चैक करने उसके घर गया तो उसने अपने परिवार के सदस्यों के साथ लोहेे की रॉड व ईंटों से पुलिस अधिकारी को सहयोग करने की बजाय उस पर हमला कर दिया। हमले में पुलिस अधिकारी गंभीर रूप से घायल हो गया था।

इस बाबत नंद नगरी थाने में मामला दर्ज हुआ था। इसने अपने साथियों के साथ वर्ष 2009 में पीसीआर में तैनात हवलदार ओंकार पर हमला कर दिया था। ओंकार अभी तक ट्रामा में हैं। ये कई बार पुलिसकर्मियों पर हमला कर चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed