फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   special campaign is going on against men traveling in women coaches in Delhi Metro

सावधान: अगले 10 दिन दिल्ली मेट्रो में न करें ये गलती, नहीं तो भरना पड़ेगा जुर्माना; सभी रूट पर विशेष अभियान

Sat, 02 Sep 2023 07:45 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Sat, 02 Sep 2023 07:45 PM IST
सार

डीएमआरसी ने एक सितंबर से महिलाओं के लिए आरक्षित कोच में पुरूष यात्रियों की एंट्री रोकने के लिए विशेष अभियान शुरू कर दिया है। सभी रूटों पर यह विशेष अभियान चलेगा।

विज्ञापन
special campaign is going on against men traveling in women coaches in Delhi Metro
डीएमआरसी का विशेष अभियान - फोटो : ट्वीट/@@OfficialDMRC

विस्तार

दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड यानी डीएमआरसी अगले 10 दिन तक महिला कोच में एक विशेष अभियान चला रही है। इस अभियान के तहत पकड़े जाने वाले लोगों पर जुर्माना भी लगाया जा रहा है। डीएमआरसी ने एक सितंबर से महिलाओं के लिए आरक्षित कोच में पुरूष यात्रियों की एंट्री रोकने के लिए विशेष अभियान चला रही है। इस अभियान में डीएमआरसी, सीआईएसएफ और डीएमआरपी शामिल है। जो शाम छह बजे से रात 10 बजे तक सभी रूटों पर अगले दस दिनों अभियान को चलाएगी। 

विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह विशेष अभियान 10 सितंबर तक चलेगा। अभियान के तहत डीएमआरसी ने महिला कोच से बाहर निकलने वाले कई पुरूष यात्रियों को पकड़ा और उनका चालान भी काटा। महिला कोच में सफर करने वाले यात्रियों के मशीन से चालान काटे जा रही हैं। मिली जानकारी के अनुसार, बीते दिनों मेट्रो कोच में एक शख्स गंदी हरकत कर रहा था। 

दिल्ली मेट्रो ने महिला के साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकत करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। घटना मेट्रो के रेड लाइन पर बुधवार रात को हुई थी। युवक की हरकत को देखकर दो यात्रियों ने उसे पकड़ कर शाहदरा स्टेशन नियंत्रक के हवाले कर दिया। मेट्रो पुलिस ने छानबीन करने के बाद आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ और सार्वजनिक जगह पर अश्लील हरकत की धारा के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच और बयान के लिए पीड़िता की पहचान करने में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed