{"_id":"61d33f8e38f16d07f536972c","slug":"south-western-district-police-arrested-husband-and-wife","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली के बंटी-बबली: फिल्म से प्रभावित होकर पति-पत्नी करते थे झपटमारी, चार महीने पहले हुई थी शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली के बंटी-बबली: फिल्म से प्रभावित होकर पति-पत्नी करते थे झपटमारी, चार महीने पहले हुई थी शादी
Tue, 04 Jan 2022 04:33 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 04 Jan 2022 04:33 AM IST
सार
बंटी-बबली फिल्म से प्रभावित होकर पति-पत्नी झपटमारी करते थे।दक्षिण-पश्चिमी जिला पुलिस ने पति-पत्नी को गिरफ्तार किया है। दोनों की चार महीने पहले शादी हुई थी।
विज्ञापन
पुलिस ने दंपती को गिरफ्तार किया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली में इंद्रपुरी में रहने वाले वाले पति-पत्नी बंटी-बबली फिल्म से प्रभावित होकर झपटमारी करने लगे। वह एक ही वारदात करने के बाद ही पुलिस के हत्थे चढ़ गए। दक्षिण-पश्चिमी जिले के स्पेशल सेल ने पति-पत्नी दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।
आरोपियों के कब्जे से छीना गया मोबाइल बरामद कर लिया गया है। खास बात ये है कि दोनों की चार महीने पहले शादी हुई थी। झपटमारी की वारदात में इस्तेमाल की गई स्कूटी भी बरामद कर ली गई है।
दक्षिण-पूर्व जिला डीसीपी गौरव शर्मा ने बताया कि साउथ कैंपस इलाके में चारू(20, बदला हुआ नाम) नामक युवती ने स्कूटी सवार युवक-युवती ने मोबाइल छीन लिया था। एसीपी ऑपरेशन अभिनेंद्र जैन की देखरेख में स्पेशल स्टाफ प्रभारी राजकुमार व एसआई संदीप यादव की टीम ने जांच शुरू की।
विज्ञापन
इस टीम ने जांच के बाद पति गौरव बुद्ध नगर, इंद्रपुरी निवासी गौरव मल्होत्रा(26) को दो जनवरी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने बताया कि उसने पत्नी के साथ झपटमारी की थी। पुलिस ने उसकी पत्नी पूनम(23,बदला हुआ नाम) को भी गिरफ्तार कर लिया। गौरव के कब्जे से चारू से छीना गया मोबाइल बरामद कर लिया गया।

आरोपियों ने बताया कि उनकी चार महीने पहले ही शादी हुई थी। इनका परिवार निम्न आय वर्ग से है और इनके पिता कसाई है। वे भव्य जीवन जीना चाहते हैं और बॉलीवुड फिल्म बंटी-बबली की तरह शॉर्टकट का उपयोग करके अमीर बनने की योजना बना रहे हैं।