फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   South delhi municipal Corporation passes budget of Rs 4830.57 crore

दक्षिण दिल्ली नगर निगम : संपत्ति कर में कोई बढ़ोतरी नहीं, हर वार्ड में खुलेगी डिस्पेंसरी

Fri, 11 Feb 2022 04:43 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 11 Feb 2022 04:43 AM IST
सार

दक्षिणी निगम का 4830.57 करोड़ रुपये का बजट पास, सभी वर्गों को साधने का प्रयास।

विज्ञापन
South delhi municipal Corporation passes budget of Rs 4830.57 crore
इंद्रजीत सहरावत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चुनावी साल में दक्षिण दिल्ली नगर निगम ने लोकलुभावन बजट पास किया है। आम लोगों को बड़ी राहत देते हुए संपत्ति कर में बढ़ोतरी नहीं की गई है। वहीं, विधवा महिलाओं को बेटियों की शादी के लिए अब 40 हजार रुपये मिलेंगे। अनधिकृत कालोनियों के पार्षदों को अपने इलाके में विकास कार्य के लिए 50-50 लाख रुपये मिलेंगे।

विज्ञापन


स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर करने के लिए सभी वार्ड में एक डिस्पेंसरी खोलने की घोषणा की गई। इसके साथ हर वार्ड में दो स्थानों पर बीपी और शुगर जांच की मशीन लगाने का भी प्रस्ताव मंजूर किया। लोगों को रोग मुक्त करने के लिए विशेष योग सेंटर खुलेगा। वित्तीय वर्ष 2022-23 में नगर निगम 4830.57 करोड़ रुपये खर्च करेगा। जबकि उसको 4821.43 की आय होगी।
विज्ञापन


घाटे का बजट होने के बावजूद निगम को अपनी आय के अतिरिक्त स्रोत नहीं तलाशने होंगे। निगम के पास वित्तीय वर्ष 2021-22 में करीब 229.04 करोड़ रुपये का अधिशेष है। नतीजतन निगम को पूरे साल में 5050.58 करोड़ रुपये मिलेंगे। बचत के सहारे निगम संपत्ति कर में छूट देने से होने वाले नुकसान से बच जाएगा। साल के आखिर तक उसके पास 219.90 करोड़ रुपये बच जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सदन के नेता इंद्रजीत सहरावत ने बृहस्पतिवार को बजट पास करने के दौरान कई लोकलुभावन घोषणाएं कीं। चुनावी साल के लिए इनको बेहद अहम माना जा रहा है। इसके तहत आयुक्त के संपत्ति कर में बढ़ोतरी करने के प्रस्ताव रद्द कर दिया गया। वहीं, लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए सभी वार्डों में एक-एक डिस्पेंसरी खोल जानी हैं।  इसके अलावा प्रत्येक वार्ड में दो स्थानों पर बीपी और शूगर जांच की मशीन लगाने का प्रस्ताव पास किया।

कर्मचारी होंगे नियमित, रिक्त पदों को पदोन्नति से भरा जाएगा
जनस्वास्थ्य विभाग में कार्यरत अस्थायी कर्मचारियों को नियमित किया जाएगा। वहीं, सभी विभागों में अधिकारियों एवं कर्मचारियों के रिक्त पदों को पदोन्नति के माध्यम भरने का भी प्रस्ताव पास किया। हालांकि, नगर निगम में प्रतिनियुक्ति के आधार पर अधिकारियों के आने पर रोक लगा दी गई है।

पांच-पांच लड़के और लड़कियों को साइकिल
नगर निगम के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के बच्चों को छात्रवृत्ति मिलेगी। कक्षा चार में प्रवेश करने वाले शीर्ष पांच-पांच लड़के एवं लड़कियों को साइकिल देने का प्रस्ताव पास किया। भारत दर्शन पार्क में पार्षदों के पति एवं पत्नी और नगर निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों के परिजनों का प्रवेश निशुल्क करने की घोषणा की। प्रत्येक विभाग में सिटीजन चार्टर लगाने का प्रस्ताव पास किया।

विधवाओं को बेटियों की शादी के लिए मिलेंगे 40 हजार
गरीब लोगों के लिए वातानुकूलित सामुदायिक भवन की बुकिंग की दर सामान्य सामुदायिक भवनों के समान करने का प्रस्ताव पास किया। विधवाओं को बेटी की शादी में दी जाने वाली राशि 30 हजार से बढ़ाकर 40 हजार रुपये कर दी गई है। गरीब लोगों को आहार उपलब्ध कराने के लिए अटल आहार योजना के तह 40 बूथ आवंटित करने की घोषणा की। गांवों में ग्रामीणों को अपने घर में पशु कर दिए बिना पशु रखने का भी प्रावधान किया।


बजट झूठे वादों का पुलिंदा 
दक्षिणी दिल्ली नगर निगम में विपक्ष के नेेता व आप पार्षद प्रेम चौहान ने बजट को भाजपा के झूठे वादों का पुलिंदा करार दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा शासित नगर निगम अपने कर्मचारियों को मूलभूत सुविधाएं देने में नाकाम रही है। बजट में उनका जिक्र न करके भाजपा ने अपनी नाकामी को साबित कर दिया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed