'आज अनशन समाप्त कर दूंगा': अस्पताल से सोनम वांगचुक ने लिखा पत्र, सरकार और विपक्ष के सामने रखीं ये तीन शर्तें
नीट पेपर लीक मामले और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर आज सीजेपी (CJP) का संसद मार्च प्रस्तावित है। इसे लेकर जंतर-मंतर से संसद तक सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। वहीं, सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने अनशन खत्म करने के लिए तीन शर्तें रखी हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शिक्षा प्रणाली में सुधार और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर धरना दे रहे प्रदर्शनकारियों के आज प्रस्तावित संसद मार्च को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। आज संसद का सत्र शुरू हो रहा है, इसलिए दिल्ली पुलिस ने मार्च की अनुमति नहीं दी है। जंतर-मंतर के चारों ओर बैरिकेडिंग कर दी गई है और अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जा रही है।
#WATCH | Delhi: Security deployed outside Jantar Mantar in Delhi ahead of reports of a proposed march to Parliament by CJP, today, 20th July. pic.twitter.com/2h5ND6NBZ3
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) July 20, 2026
Activist Sonam Wangchuk tweets, "... I will end my fast on 20th July if:
— ANI (@ANI) July 20, 2026
a. If the govt takes accountability of the recent failures in Education system, Paper leaks etc or
b. If I and the leadership of CJP reach the doorsteps of Parliament where MPs and leaders of various… pic.twitter.com/XBAgvbkvkw
आज से शुरू हो रहे संसद के मानसून सत्र और इस भारी विरोध प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर से लेकर संसद भवन के आसपास सुरक्षा के बेहद कड़े इंतजाम किए हैं। नई दिल्ली जिले में धारा 163 बीएनएस (पुरानी धारा 144) लागू है। पुलिस ने चेतावनी दी है कि बिना पूर्व अनुमति के जंतर-मंतर से बाहर किसी भी प्रकार का मार्च या प्रदर्शन करने वालों के खिलाफ धारा 223 बीएनएस के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।