{"_id":"5eb57d5700c5977c53797b7e","slug":"son-was-busy-in-treatment-so-police-celebrated-his-old-mother-birthday","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉक्टर बेटा मरीजों के इलाज में व्यस्त, पुलिस ने मनाया बूढ़ी मां का जन्मदिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉक्टर बेटा मरीजों के इलाज में व्यस्त, पुलिस ने मनाया बूढ़ी मां का जन्मदिन
Fri, 08 May 2020 10:59 PM IST
Jeet Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Jeet Kumar
Updated Fri, 08 May 2020 10:59 PM IST
विज्ञापन
पुलिस ने बनाया बुजुर्ग का जन्मदिन
- फोटो : amar ujala
द्वारका जिले के सेक्टर 6 स्थित अपार्टमेंट में रहने वाले डॉक्टर की मां के 86वें जन्मदिन पर शुक्रवार को पुलिस ने पहुंचकर केक कटवाया। बुजुर्ग महिला का बेटा डॉक्टर होने की वजह से बंगलूरू में एक महीने से कोरोना मरीजों के इलाज में लगे हैं। बेटे को मां के जन्मदिन का ख्याल आया तो उसने व्हाट्सऐप के जरिये द्वारका जिले की पुलिस को जानकारी दी।
विज्ञापन
महिला के घर पर अकेले रहने की सूचना पर पुलिस ने डीसीपी की अगुवाई में उनका जन्मदिन धूमधाम से मनाया। इस दौरान पुलिस ने सोशल डिस्टेसिंग का पूरा ख्याल रखा। सेक्टर 6 में ज्ञान शक्ति अपार्टमेंट में रहने वाले डॉ के. बी. बाली बंगलूरू के ग्रामीण इलाकों में कोरोना से जूझ रहे लोगों का उपचार में लगे हुए हैं।
विज्ञापन
डॉ बाली द्वारा व्हाट्सऐप पर मां के जन्मदिन की जानकारी मिलने पर डीसीपी द्वारका एंटो अल्फोंस टीम सहित मिठाइयां और केक लेकर डॉक्टर के फ्लैट पर पहुंच गए। बुजुर्ग मां ने अपने जन्मदिन को इतने शानदार तरीके से मनाने के लिए दिल्ली पुलिस टीम को आशीर्वाद दिया। वहीं इस दौरान महिला को वीडियो कॉल के जरिये बेटे से भी बातचीत करवाई गई।
विज्ञापन