{"_id":"607345b38ebc3edf6145251c","slug":"social-distancing-was-not-being-followed-in-the-restaurant-people-did-not-put-on-masks","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापरवाही : रेस्टोरेंट में नहीं हो रहा था सोशल डिस्टेंसिंग का पालन, लोगों ने नहीं लगाया था मास्क, मैनेजर के खिलाफ मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापरवाही : रेस्टोरेंट में नहीं हो रहा था सोशल डिस्टेंसिंग का पालन, लोगों ने नहीं लगाया था मास्क, मैनेजर के खिलाफ मामला दर्ज
Mon, 12 Apr 2021 12:23 AM IST
सुशील कुमार कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: सुशील कुमार कुमार
Updated Mon, 12 Apr 2021 12:23 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
राजधानी में कोविड के बढ़ते मामलों के बाद भी लोग लापरवाही से बाज नहीं आ रहे हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ पुलिस भी एक्शन मोड में है। शनिवार रात को आनंद विहार इलाके में पुलिस ने एक रेस्टोरेंट पर छापा मारा। यहां ज्यादातर लोग बिना मास्क के थे और लोगों ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन भी नहीं किया हुआ था।
पुलिस को देखते ही रेस्टोरेंट में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने जांच के बाद रेस्टोरेंट के मैनेजर जयदीप सिंह के खिलाफ सरकारी आदेश के उल्लंघन और महामारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने रेस्टोरेंट में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी अपने कब्जे में ले ली है। उसके आधार पर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कोरोना की वजह से डीडीएमए के आदेश का पालन करवाने के लिए दिल्ली पुलिस ने विशेष अभियान चलाया हुआ है। इसी कड़ी में शनिवार रात करीब 8.30 बजे आनंद विहार थाने की टीम गश्त करते हुए यूट्रियोबॉक्स कैफे नामक रेस्टोरेंट के बाहर पहुंची। अंदर जाने पर पुलिस के होश उड़ गए। अंदर न सिर्फ लोगों की भीड़ ज्यादा थी बल्कि ज्यादातर लोगों ने मास्क भी नहीं लगाया हुआ था। न ही लोगों ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया हुआ था।
विज्ञापन
पुलिस ने पूछताछ की तो एक शख्स वहां पहुंचा। उसने खुद को रेस्टोरेंट का मैनेजर बताया। मालिक के बारे में पूछने पर मैनेजर आनाकानी करने लगा। सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क न लगवाने के बारे में पूछने पर जयदीप सिंह उत्तर नहीं दे सका। इसके बाद पुलिस ने जयदीप सिंह के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।