फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   SIM card not found in the mobile of both the shooters

दोनों शूटरों के मोबाइल में नहीं मिला सिम कार्ड

Thu, 30 Sep 2021 12:33 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 30 Sep 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
SIM card not found in the mobile of both the shooters
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा को रोहिणी कोर्ट में गैंगस्टर जितेंद्र गोगी की हत्या करने वाले दोनों शूटरों राहुल और जयदीप के मोबाइल में सिम कार्ड नहीं मिला है। ऐसे में पुलिस इस सोच में पड़ गई है कि क्या शूटर बिना सिम के मोबाइल का इस्तेमाल कर रहे थे। ये बताया जा रहा है कि शूटर किसी और के वाई-फाई से मोबाइल का इस्तेमाल कर रहे थे। शूटआउट के दौरान दोनों ही शूटरों के मोबाइल पर गोलियां लगी हुई हैं। ऐसे में दोनों फोन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं। अपराध शाखा शूटरों को पनाह देने वाले दोनों आरोपियों के मोबाइल को फोरेंसिक जांच के लिए भेजेगी।
विज्ञापन

अपराध शाखा के एक वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि टिल्लू ताजपुरिया के खिलाफ इस बात के काफी सबूत मिल गए हैं कि उसने ही जितेंद्र गोगी की हत्या करवाई थी। शूटरों को पनाह देने वाले उमंग यादव व विनय यादव ने पूछताछ में इस बात का खुलासा किया है कि टिल्लू के कहने पर ही उन्होंने शूटरों को पनाह दी थी और टिल्लू के कहने पर ही शूटरों ने जितेंद्र गोगी की हत्या की है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि गोगी की हत्या के मामले में टिल्लू ताजपुरिया को मंडोली जेल से ट्रांजिट रिमांड पर लाकर गिरफ्तार किया जाएगा। साथ ही नवीन बाली व सुनील राठी की भूमिका की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

सीन-रीक्रएशन किया जाएगा
अपराध शाखा के एक अन्य पुलिस अधिकारी ने बताया कि रोहिणी शूटआउट का बृहस्पतिवार को कोर्ट नंबर-207 में सीन-रीक्रएशन किया जाएगा। इसके लिए दिल्ली पुलिस की सभी उन यूनिट को सूचना दे दी गई है जो शूटआउट के समय वहां मौजूद थीं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शूटआउट के सीन-रीक्रएशन से पुलिस को काफी अहम सुराग व साक्ष्य मिल सकते हैं। सीन-रीक्रएशन पुलिस वालों के बयानों के आधार पर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed