फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Shot for asking for music system in delhi

म्यूजिक सिस्टम मांगने पर मारी गोली: 16-17 साल के लड़कों से विवाद, बर्थडे में आया था पीड़ित, पांच नाबालिग पकड़े

Sun, 23 Aug 2026 05:25 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला ब्यूरो, पूर्वी दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, पूर्वी दिल्ली Published by: Akash Dubey Updated Sun, 23 Aug 2026 05:25 PM IST
सार

म्यूजिक सिस्टम मांगने पर पांच नाबालिगों ने साजिद (45) को गोली मारी। वह जीटीबी अस्पताल में भर्ती है, हालत नाजुक। पुलिस ने पांचों आरोपियों को तमंचे समेत पकड़ा।

विज्ञापन
Shot for asking for music system in delhi
म्यूजिक सिस्टम के लिए मार दी गोली - फोटो : AI Generated

विस्तार

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के जाफराबाद इलाके में शनिवार देर रात दिया गया म्यूजिक सिस्टम वापस मांगने पर एक व्यक्ति को नाबालिग लड़कों ने गोली मार दी। हमले के बाद आरोपी फरार हो गए। गंभीर हालत में पीड़ित साजिद उर्फ साबू (45) को जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है, साजिद की कमर में गोली लगी है।

विज्ञापन

जाफराबाद थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर वारदात के कुछ ही घंटों बाद मामले में पांच आरोपियों को दबोच लिया। पकड़े गए सभी आरोपी नाबालिग हैं। पुलिस ने इनके पास से एक तमंचा, खोखा, दो चाकू व अन्य सामान बरामद किया है। दरअसल साजिद ने एक नाबालिग को अपना म्यूजिक सिस्टम दिया हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

साजिद के बार-बार मांगने पर भी आरोपी उसका म्यूजिक सिस्टम वापस नहीं कर रहा था। इसको लेकर कई बार साजिद की लड़कों से बहस हुई थी। सबक सिखाने की नियत से आरोपियों ने साजिद को गोली मार दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक साजिद परिवार के साथ जाफराबाद इलाके में रहता है। इसका ई-रिक्शा चलवाने का काम है। शनिवार को साजिद के दोस्त की बहन का जन्मदिन था। दोस्त के बुलाने पर वह गली नंबर-17 में पहुंचा। इस बीच आरोपी भी वहां आ गए। कहासुनी के दौरान एक आरोपी ने तमंचा निकालकर साजिद पर गोली चला दी।

दूसरे आरोपियों ने चाकू निकालकर हवा में लहराए। इसके बाद आरोपी फरार हो गए। कमर में गोली लगने के बाद साजिद को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल में उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर रही है। इस बात का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि वारदात में और लोग तो शामिल नहीं थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed