फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Shopping festival is starting from 17th September in Chandni Chowk Delhi CM Kejriwal will also reach

दिल्ली में व्यंजनों का मजा: 17 सितंबर को चांदनी चौक में शॉपिंग फेस्टिवल, 700 बाजारों के संगठन करेंगे शिरकत

Thu, 14 Sep 2023 06:47 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 14 Sep 2023 06:47 PM IST
सार

दिल्ली के चांदनी चौक में शॉपिंग फेस्टिवल का आयोजन होने जा रहा है।  यहां फैशन, फूड और सांस्कृतिक कार्यक्रम का तड़का लगेगा। एक छत के नीचे बड़ी संख्या में चांदनी चौक के व्यापारी 17 सितंबर को जुटेंगे। 

विज्ञापन
Shopping festival is starting from 17th September in Chandni Chowk Delhi CM Kejriwal will also reach
चांदनी चौक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चांदनी चौक शॉपिंग फेस्टिवल की तैयारी जोर शोर से चल रही है। यहां एक छत के नीचे बड़ी संख्या में व्यापारी एकत्रित होंगे। खान-पान के शौकिनों के लिए यह फेस्टिवल विशेष पकवान के साथ होगा। साथ ही खरीदारी करने वालों को भी चांदनी चौक की सभी चीजें मिलेंगी। यहां सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी लुत्फ लोग उठा सकेंगे।

विज्ञापन

चांदनी चौक शॉपिंग फेस्टिवल में फैशन, फूड और सांस्कृतिक कार्यक्रम का तड़का लगा होगा। चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री की तरफ से 17 सितंबर को बेलामोंड होटल एवं रिसोर्ट में चांदनी चौक शॉपिंग फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है। इस फेस्टिवल में छोटे-बड़े 700 बाजारों के संगठन शिरकत करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

चैंबर ऑफ ट्रेड एंड कॉमर्स के चेयरमैन बृजेश गोयल का कहना है कि समाजसेवी व्यापारी नेताओं को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल नवरत्न अवार्ड से सम्मानित करेंगे। मंत्री सौरभ भारद्वाज, आतिशी समेत सभी मंत्री, दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष रामनिवास गोयल, मेयर शैली ओबेरॉय भी शामिल होंगी। 

विज्ञापन

फेस्टिवल में चांदनी चौक के मशहूर व्यंजन जिसमें चाट-पकौड़ी, दही-भल्ले, टिक्की, जलेबी, समोसे, कांजी बड़े सरीखें लजीज व्यंजन का फूड स्टॉल लगेगा। फेस्टिवल सुबह 10 बजे से शुरू होकर रात 10 बजे तक चलेगा, जिसमें फैशन इंडस्ट्री से जुड़े हुए लोगों के लिए फैशन शो भी आयोजित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed