{"_id":"61da0c6cb3f1e30af75a792b","slug":"sharp-shooter-karmaveer-alias-kaju-arrested-by-delhi-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली पुलिस : अपराध शाखा ने जितेंद्र गोगी गिरोह के शार्पशूटर कर्मवीर उर्फ काजू को किया काबू, जिगाना पिस्टल बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली पुलिस : अपराध शाखा ने जितेंद्र गोगी गिरोह के शार्पशूटर कर्मवीर उर्फ काजू को किया काबू, जिगाना पिस्टल बरामद
Sun, 09 Jan 2022 04:15 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 09 Jan 2022 04:15 AM IST
सार
हत्या के केस में पैरोल जंप कर फरार आरोपी झज्जर, हरियाणा के पांच केसों में वांछित था। काजू के खिलाफ दिल्ली और हरियाणा में 13 से ज्याद केस दर्ज हैं। पुलिस ने उसके पास से 9 एमएम की विदेशी जिगाना पिस्टल, 20 कारतूस, दो मैगजीन और आई-20 कार बरामद की है।
विज्ञापन
गिरफ्त में काजू...
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने जितेंद्र गोगी गिरोह के शार्पशूटर कर्मवीर उर्फ काजू (33) को गिरफ्तार किया है। आरोपी पहले मंधोती और राजेश बवानिया गिरोह से जुड़ा था। हत्या के केस में पैरोल जंप कर फरार आरोपी झज्जर, हरियाणा के पांच केसों में वांछित था। काजू के खिलाफ दिल्ली और हरियाणा में 13 से ज्याद केस दर्ज हैं। पुलिस ने उसके पास से 9 एमएम की विदेशी जिगाना पिस्टल, 20 कारतूस, दो मैगजीन और आई-20 कार बरामद की है।
विज्ञापन
संयुक्त पुलिस आयुक्त धीरज कुमार के अनुसार अपराध शाखा की इंटरस्टेट सेल के एसीपी उमेश बड़थ्वाल की टीम को झज्जर निवासी कर्मवीर उर्फ काजू की सक्रियता के बारे में पता लगा। केएन काटजू मार्ग थाना इलाके में हुई हत्या के मामले में 6 जनवरी, 19 को गिरफ्तार किया गया था। अक्तूबर, 20 को एक महीने की पैरोल मिली थी। जिसे जंप करने के बाद वह वारदात करने लग गया था।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक अक्तूबर 2021 में सौल्धा गांव में कृष्ण कुमार की हत्या में शामिल था। इस बीच पुलिस को सूचना मिली कि कर्मवीर फतेहपुरबेरी थाना इलाके में फार्महाउस में ठहरा हुआ है। एसीपी उमेश बड़थ्वाल की देखरेख में पुलिस टीम ने फार्म हाउस नंबर तीन सुल्तानपुर में घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
कुश्ती सीखने आया था बन गया बदमाश
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वर्ष 2003-04 में दिल्ली के किशनगंज अखाड़े में कुश्ती सीखने आया था। इसी बीच वह दिल्ली और एनसीआर में बदमाशों के संपर्क में आ गया। झज्जर के करतार मंधोती और राजेश बवानिया गिरोह के लिए वारदात करता करने लगा। वर्ष 2016 में इसने बड़ा खेड़ा दिल्ली निवासी बबलू और धीरज के लिए काम करना शुरू किया। धीरज के कहने पर केएन काटजू थाना इलाके में अनिल उर्फ बंटू की हत्या कर दी।
टिल्लू ताजपुरिया को मारने की रची थी साजिश
काजू बाद में जितेंद्र गोगी के खास दीपक बॉक्सर के संपर्क में आया। इसने कोर्ट में पेशी के दौरान टीलू ताजपुरिया को उसी अंदाज में मारने की साजिश रची थी। जिस तरह से टिल्लू ने रोहिणी कोर्ट में गोगी की हत्या कराई थी। आरोपी स्वचालित हथियार और लोडेड मैगजीन रखता था।