{"_id":"639cdfc4edf57c730a059119","slug":"shankar-gupta-became-the-president-of-chandigarh-district-bar-association","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh : शंकर गुप्ता बने चंडीगढ़ जिला बार एसोसिएशन के प्रधान, देर रात आया नतीजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh : शंकर गुप्ता बने चंडीगढ़ जिला बार एसोसिएशन के प्रधान, देर रात आया नतीजा
Sat, 17 Dec 2022 02:44 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 17 Dec 2022 02:44 AM IST
विज्ञापन
सेक्टर 43 स्थित डिस्ट्रिक कोर्ट में बार काउंसिल के चुनाव की गिनती के दौरान प्रधान पद के उम्मीदवार शंकर के समर्थक जश्न मनाते हुए । (फोटो करुण शर्मा)
- फोटो : अमर उजाला
जिला अदालत सेक्टर-43 में शुक्रवार को चंडीगढ़ जिला बार एसोसिएशन (डीबीए) के चुनाव हुए। प्रधान पद के नतीजे देर रात दो बजे जारी किए गए। बाकी पदों पर मतगणना जारी थी। अपने प्रतिद्वंद्वियों करनदीप खुल्लर, नीरज हंस और शालिनी कुमारी को पछाड़ते हुए शंकर गुप्ता ने प्रधान पद पर जीत प्राप्त की।
विज्ञापन
उप प्रधान पद के लिए रजत बख्शी, प्रतिभा भंडारी और सुखविंदर सिंह में कड़ी टक्कर चल रही थी। वहीं, सचिव पद पर भूपिंदर राणा और दीपन शर्मा के बीच मुकाबला जारी रहा।
विज्ञापन
संयुक्त सचिव पद पर समरनजीत कौर, सोनिया कौशिक और सुरिंद्र पाल कौर के बीच मुकाबला चल रहा था। खंजाची पद पर अमनदीप सिंह, मोहित दहिया और विजय कुमार अग्रवाल मैदान में डटे थे। वहीं, लाइब्रेरी सचिव के पद पर दतिंदर कुमार और गुरदेव सिंह के बीच मुकाबला चल रहा था।
विज्ञापन
शुक्रवार को चुनाव के लिए मतदान सुबह 9 बजे शुरू होना था। मतदाता 8 बजे ही पहुंचना शुरू हो गए। लंबी-लंबी लाइनों में लगकर मतदाताओं ने अपने मतदान का प्रयोग किया। वहीं, अलग-अलग दलों के लोग बैनर लेकर मतदाताओं का उत्साह बढ़ाने के लिए वहां मौजूद रहे।
इतिहास में पहली बार यह चुनाव हाईटेक तरीके से हुआ। फर्जी वोटिंग को रोकने के लिए इस बार वकीलों को एंट्री उनके मोबाइल वेरिफिकेशन के बाद मिली। एक सॉफ्टवेयर के जरिए वकीलों को वेरिफिकेशन पूरी होने के बाद ही वोट डालने की अनुमति मिली।