{"_id":"5e8f4f058ebc3e76951fd543","slug":"shahjahanabad-apartment-seal-in-dwarka-sector-11-and-the-team-of-doctors-reached-for-checkup","type":"story","status":"publish","title_hn":"द्वारका सेक्टर-11 स्थित शाहजहानाबाद अपार्टमेंट सील, हालात का जायजा लेने पहुंची डॉक्टरों की टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
द्वारका सेक्टर-11 स्थित शाहजहानाबाद अपार्टमेंट सील, हालात का जायजा लेने पहुंची डॉक्टरों की टीम
Thu, 09 Apr 2020 10:11 PM IST
Trainee Trainee
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Trainee Trainee
Updated Thu, 09 Apr 2020 10:11 PM IST
विज्ञापन
सोसाइटी के गेट पर पुलिस तैनात
- फोटो : अमर उजाला
द्वारका के हॉटस्पॉट सेक्टर-11 स्थित शाहजहानाबाद अपार्टमेंट को सील कर दिया गया है। बृहस्पतिवार दोपहर को एसडीएम और पुलिस की मौजूदगी में डॉक्टरों की टीम ने सभी फ्लैटों में रहने वालों की स्थिति का जायजा लिया।
विज्ञापन
हालांकि आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों से काफी देर तक बातचीत के बाद टीम को अंदर जाने का मौका मिला। अपार्टमेंट में रहने वाले दो लोग कोरोना संक्रमण का शिकार हैं, जिन्हें क्वारंटीन कर दिया गया है। इसके बाद से अपार्टमेंट में रहने वाले और आसपास की सोसाइटियों में रहने वालों पर लगातार टीम की नजरें बनी हुई थीं।
विज्ञापन
अभी भी चार लोगों की जांच रिपोर्ट मिलने का इंतजार है। शाहजहानाबाद अपार्टमेंट का गेट बंद किए जाने के बाद न तो किसी को अंदर जाने की इजाजत है और न ही कोई बाहर आ सकता है। अपार्टमेंट के इर्दगिर्द दोनों तरफ पुलिस ने बैरिकेडिंग कर रखी है और वहां से गुजरने वाले किसी व्यक्ति को भी खड़ा नहीं होने दिया जा रहा है।
विज्ञापन
सोसाइटी के गेट पर सामान छोड़ रहे डिलीवरी बॉय
द्वारका के हॉटस्पॉट को सील करने के बाद जरूरी सामान की डिलीवरी के लिए भी किसी को अंदर प्रवेश नहीं करने दिया जा रहा है। सोसाइटी के गेट पर सामान छोड़कर डिलीवरी बॉय जा रहे हैं। इसके बाद वहां रखे सामान को सुरक्षा गार्ड संबंधित पते पर भिजवा रहा है। एक डिलीवरी बॉय ने बताया कि ऑनलाइन पेमेंट होने के बाद डिलीवरी की जा रही है।