फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Sex racket running in massage center busted

मसाज सेंटर में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़

Tue, 12 Apr 2022 06:27 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 12 Apr 2022 06:27 PM IST
विज्ञापन
Sex racket running in massage center busted
नई दिल्ली। दिल्ली महिला आयोग ने आजादपुर इलाके में एक मसाज सेंटर के अंदर चलाए जा रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया। आयोग की टीम ने दिल्ली पुलिस की मदद से एक युवती को छुड़ाया है। वहीं दिल्ली पुलिस और उत्तरी दिल्ली नगर निगम को नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन

आयोग के मुताबिक सोमवार को 181 महिला हेल्पलाइन पर मसाज सेंटर में चल रहे सेक्स रैकेट और एक युवती के साथ दुष्कर्म के प्रयास के संबंध में शिकायत मिली थी। युवती ने बताया कि वह रोजगार की तलाश में आजादपुर स्थित नीतिका टावर में गेटवे मसाज सेंटर गई थी।
विज्ञापन

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी कर कार्रवाई की विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। आयोग ने पुलिस और नगर निगम से पूछा है कि जहां सेक्स रैकेट चलाया जा रहा था, उस परिसर को सील करने के लिए क्या कदम उठाए गए हैं। इसके अलावा नगर निगम से मसाज सेंटर को दिए गए लाइसेंस का विवरण और परिसर में अब तक किए गए निरीक्षणों का विवरण भी मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed