{"_id":"614cd7b48ebc3e01f86c6d4c","slug":"sewing-machine-hit-on-the-face-in-water-dispute-snipped-scissors-ashram-news-noi6063948162","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी के विवाद में मुंह पर मारी सिलाई मशीन, घोंपी कैंची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी के विवाद में मुंह पर मारी सिलाई मशीन, घोंपी कैंची
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली। जाफराबाद इलाके में पीने के पानी को लेकर हुए विवाद में एक युवक ने दो सगे भाइयों पर हमला कर दिया। आरोपी ने पहले सोते हुए भाई के मुंह पर सिलाई मशीन दे मारी। पीड़ित चिल्लाया तो पेट में कैंची घोंप दी। वहीं बचाने आए भाई पर भी कैंची से हमला कर दिया और फरार हो गए। गंभीर हालत में आरिफ और उसके भाई दानिश को जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से जांच की जा रही है।
पुलिस के मुताबिक मूल रूप से गांव सीसई, शेरगढ़, बरेली निवासी दानिश (20) अपने बड़े भाई आरिफ के साथ जाफराबाद के भगतान मोहल्ले में रहता है। दोनों सिलाई का काम करते हैं और कारखाने में ही सोते हैं। बराबर वाले कमरे में आसिफ रहता है। मंगलवार को आरिफ कमरे पर सोया हुआ था। उसी दौरान आसिफ आया और पीने के पानी की बोतल उठा ली। आरिफ ने पानी ले जाने से मना किया। दोनों के बीच कहासुनी होने लगी तो बाकी लोगों ने मामला शांत करवा दिया।
आरोप है कि बुधवार की सुबह आरिफ कमरे में सोया हुआ था। इसी दौरान करीब 7 बजे आसिफ कमरे पर पहुंचा । वहां उसने सोते समय आरिफ के मुंह पर सिलाई मशीन दे मारी। आरिफ बुरी तरह जख्मी हो गया और चिल्लाने लगा। इस दौरान आरोपी ने वहां रखी कैंची उठाई और आरिफ के पेट में घोंप दी। दानिश ने भाई के चिल्लाने की आवाज सुनी तो उसे बचाने भागा। आरोपी ने उस पर भी कैंची से हमला कर दिया और फरार हो गया। बाकी लोगों ने दोनों भाईयों को जख्मी हालत में जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां आरिफ की हालत नाजुक बनी हुई है।