फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Sculptures broken in two temples of Kakraula, creating ruckus

ककरौला के दो मंदिरों में तोड़ीं मूर्तियां, जाम लगाकर हंगामा

Wed, 14 Apr 2021 01:17 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 14 Apr 2021 01:17 AM IST
विज्ञापन
Sculptures broken in two temples of Kakraula, creating ruckus
नई दिल्ली। द्वारका के ककरौला इलाके में स्थित हनुमान मंदिर और माता मंदिर में कुल्हाड़ी से मूर्तियों को तोड़ दिया गया। आसपास के लोगों को जानकारी मिली तो वे आक्रोशित हो उठे। हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं के साथ उन्होंने इलाके में सड़क जाम कर दी और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जमकर हंगामा किया। उनका कहना था कि नवरात्र के पहले ही दिन दो मंदिरों में तोेड़फोड़ धर्म के खिलाफ साजिश का नतीजा है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से भरत विहार जेजे कालोनी निवासी महेश उर्फ भूत (50) को हिरासत में लिया है और कुल्हाड़ी बरामद कर ली है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में उसने गुनाह कबूल कर लिया। उसका कहना है कि हनुमान जी बारिश नहीं करा रहे थे। इसलिए गुस्से में आकर उसने घटना को अंजाम दिया। उसकी चार दिन पहले की वीडियो फुटेज मिली है, जिसमें वह इलाके में नंगा होकर नाच रहा था। पुलिस उसकी चिकित्सीय जांच कराकर मानसिक स्थिति के बारे में पता लगा रही है।
विज्ञापन

जिला पुलिस उपायुक्त संतोष कुमार मीणा ने बताया कि मंगलवार सुबह पौने आठ बजे ककरौला गांव के हनुमान मंदिर और माता मंदिर में मूर्तियां तोड़ने की सूचना मिली थी। पुजारी मंदिर में पूजा करने आए तो घटना का पता चला। यह बात आग की तरह फैली और फिर मंदिर के पास लोगों का जमावड़ा लगने लगा। वहां तनाव पैदा हो गया। इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल को तैनात कर दिया गया। हिंदूवादी संगठनों के लोग भी पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आक्रोशित लोगों ने द्वारका मोड़ स्थित मेन नजफगढ़ रोड पर जाम लगाया और जमकर हंगामा-प्रदर्शन किया। लोगों ने पुलिस के खिलाफ भी नारेबाजी की। उनका कहना था कि नवरात्र के पहले दिन किसी ने साजिश के तहत मंदिर की मूर्तियों को तोड़ा है। सैकड़ों लोगों ने सड़क पर बैठकर धरना शुरू कर दिया। पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे लोगों को समझाने की कोशिश की, लेकिन वे नहीं माने और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed