फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Scooty rider was robbed of Rs 70 lakh near Gulabi Bagh police station four boys committed crime

दिल्ली: गुलाबी बाग थाने के पास स्कूटी सवार से 70 लाख रुपये की लूट, बदमाशों ने पिस्टल दिखाकर दिया वारदात को अंजाम

Thu, 24 Jun 2021 08:28 PM IST
सुशील कुमार कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Thu, 24 Jun 2021 08:28 PM IST
सार

गुलाबी बाग थाना पुलिस ने राजेश की शिकायत पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। उससे भी गहन पूछताछ की जा रही है। पुलिस कूचा महाजनी से घटना स्थल तक लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है।

विज्ञापन
Scooty rider was robbed of Rs 70 lakh near Gulabi Bagh police station four boys committed crime
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

उत्तरी दिल्ली के गुलाबी बाग इलाके में गुरुवार शाम हथियारबंद बदमाशों ने कारोबारी के कर्मचारी से 70 लाख रुपये लूट लिये। विरोध करने पर बदमाशों ने पिस्टल दिखाकर पीड़ित को जान से मारने की धमकी दी। वारदात के बाद आरोपी रुपयों से भरा बैग लेकर मौके से फरार हो गए। 

विज्ञापन


पीड़ित राजेश गुप्ता (35) ने मालिक को सूचना देने के बाद पुलिस को खबर दी। सूचना मिलते ही जिले में हड़कंप मच गया। आलाधिकारी मौके पर पहुंच गए। जांच के दौरान पुलिस को पता चला दो बाइक सवार चार बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। आशंका व्यक्त की जा रही है कि वारदात में कारोबारी के किसी करीबी जानकार या कर्मचारी का हाथ हो सकता है। 
विज्ञापन


गुलाबी बाग थाना पुलिस ने राजेश की शिकायत पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। उससे भी गहन पूछताछ की जा रही है। पुलिस कूचा महाजनी से घटना स्थल तक लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है। इसके अलावा जिस रूट से बदमाश फरार हुए उसकी भी पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक राजेश गुप्ता कूचा महाजनी के कारोबारी दीपक जैन के पास काम करता है। दीपक के फाइनेंस के अलावा अलग-अलग कई कारोबार हैं। गुरुवार को दीपक ने एक बैग में 70 लाख रुपये देकर कर्मचारी राजेश से उसे पीतमपुरा में एक अन्य कारोबारी के यहां पहुंचाने के लिए कहा। राजेश अपनी स्कूटी से कैश लेकर निकल गया। शाम करीब 5.00 बजे वह आजाद मार्केट की ओर से होता हुआ शास्त्री नगर की तरह जा रहा था। इस बीच जैसे ही वह मेट्रो पिलर नंबर-142 के पास पहुंचा, अचानक दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने उसे ओवरटेक कर रोक लिया। 

बदमाशों ने हेलमेट लगाया हुआ था। बदमाशों ने राजेश के पैरों में रखे रुपये के बैग को लूटने का प्रयास किया। विरोध करने पर एक बदमाश ने तुरंत पिस्टल निकाल ली। इसके बाद बदमाश बैग लेकर शास्त्री नगर की ओर फरार हो गए। राजेश ने मामले की सूचना मालिक व पुलिस को दी।

खबर मिलते ही अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त व कई थानों के प्रभारी मौके पर पहुंच गए। जिले के स्पेशल स्टाफ और एएटीएस को भी जांच के लिए मौके पर बुला लिया गया। क्राइम टीम ने मौके से साक्ष्म जुटाए। जहां से राजेश रुपये लेकर चला और घटना स्थल तक पुलिस ने करीब 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की जांच की। इसके अलावा उन कैमरों की भी पड़ताल की जा रही है, जिस रास्ते से बदमाश फरार हुए। पुलिस राजेश से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। एक टीम राजेश को थाना लाकर उससे पूछताछ में जुटी थी।
 

वारदात में किसी जानकार का हाथ होने की आशंका
70 लाख रुपये की रकम अकेला राजेश लेकर कैसे निकला। क्या राजेश के साथ किसी और को नहीं भेजा जाना चाहिए था। क्या वारदात में किसी जानकार का हाथ है। इन सब सवाला का जवाब ढूंढने में पुलिस लगी है। पुलिस राजेश के अलावा दीपक जैन के बाकी कर्मचारियों से भी पूछताछ करने की तैयार कर रही है। इसके अलावा सभी कर्मचारियों के सीडीआर भी निकलवाए जा रहे हैं। पुलिस राजेश से थाने लाकर गहन पूछताछ करने में जुटी थी।

मामले की जांच के लिए आधा दर्जन टीम का गठन
उत्तरी जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि लूट की जांच करने के लिए आधा दर्जन टीमों का गठन किया है। जिले के स्पेशल स्टाफ, एएटीएस, लोकल पुलिस की चार टीमों का गठन किया है। पुलिस की टीम सीसीटीवी कैमरों के अलावा मुखबिर तंत्र से भी पूछताछ कर रही है। पुलिस जेल से आए बदमाशों का भी पता लगाकर उनसे पूछताछ करने की तैयारी कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed