फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Schools from VI to VIII likely to open after Diwali

छठी से आठवीं तक के स्कूल दिवाली बाद खुलने के आसार

Tue, 26 Oct 2021 11:42 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 26 Oct 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Schools from VI to VIII likely to open after Diwali
नई दिल्ली। दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) के पैनल ने कक्षा 6 से 8 तक के स्कूलों को 50 प्रतिशत विद्यार्थी क्षमता के साथ फिर से खोलने की सिफारिश की है। पैनल ने डीडीएमए की अगली बैठक के लिए जो नोट्स बनाए हैं, उनमें बताया गया है कि दिल्ली में 9वीं से 12वीं तक की कक्षाएं शुरू होने के बाद से कोरोना के मामले सामने नहीं आए हैं।
विज्ञापन

दिल्ली में कोरोना की स्थिति को लेकर डीडीएमए की 25वीं बैठक उपराज्यपाल अनिल बैजल की अध्यक्षता में 29 अक्तूबर को होगी। बैठक में दिवाली बाद कक्षा 6 से 8 तक के स्कूलों को खोलने की घोषणा होने की पूरी संभावना है। डीडीएमए ने एक विस्तृत योजना और मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) बनाई है। डीडीएमए पैनल अगली मीटिंग में इस तरह के कई महत्वपूर्ण तथ्य रखने वाला है। इसमें यह भी शामिल होगा कि दिल्ली में बड़े बच्चों के स्कूल जब से खुले हैं, उनकी उपस्थिति 80% तक बढ़ गई है। करीब 95% शिक्षकों और स्कूल कर्मचारियों को कोरोना की वैक्सीन लग गई है।
विज्ञापन

शिक्षा निदेशक की तरफ से भी स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति में वृद्धि की जानकारी दी गई है। उन्होंने कक्षा 6 से 8 तक के बच्चों के स्कूल खोलने पर सहमति जताई है। साथ ही कहा कि बच्चे अभिभावकों की सहमति से ही स्कूल आएंगे। केवल 50% छात्रों को ही स्कूल बुलाया जाएगा। शिक्षा निदेशक ने कहा कि कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए छात्रों की परिवहन सुविधा भी बहाल की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नीति आयोग के सदस्य वीके पॉल ने भी इस बात का समर्थन किया है कि त्योहारों के बाद बच्चों के स्कूल फिर से खोल देने चाहिए। वहीं आईसीएमआर के महानिदेशक बलराम भार्गव ने कहा कि स्कूल खोलनेे से पहले शत-प्रतिशत शिक्षकों को वैक्सीन लगनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed