फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   school of specialized excellence started in delhi with 2200 children foundation day will be made on 27th september every year

नया अध्याय शुरू: दिल्ली में 2200 बच्चों के साथ एसओएसई शुरू, हर साल 27 सितंबर को बनाया जाएगा स्थापना दिवस

Tue, 28 Sep 2021 01:23 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 28 Sep 2021 01:23 AM IST
सार

बच्चों व अभिभावकों से बातचीत करते हुए सिसोदिया ने कहा कि आज हम शिक्षा के क्षेत्र में एक नया अध्याय शुरू कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि स्कूली स्तर की शिक्षा व्यवस्था में विशेष शिक्षा की आवश्यकता महसूस हो रही है इस कारण से ही एसओएसई की शुरूआत की गई है। 

विज्ञापन
school of specialized excellence started in delhi with 2200 children foundation day will be made on 27th september every year
मनीष सिसोदिया - फोटो : amar ujala

विस्तार

दिल्ली में स्कूल ऑफ स्पेशलाइज्ड एक्सीलेंस (एसओएसई) के पहले बैच की कक्षाएं 27 सितंबर से शुरू हो गईं। पहले बैच में 2200 बच्चे शामिल हैं। सोमवार को उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने घोषणा की है कि अब हर 27 सितंबर को एसओएसई का स्थापना दिवस माना जाएगा। कालकाजी में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने 20 एसओएसई के छात्रों व उनके अभिभावकों से बात की। वह इस कार्यक्रम में ऑनलाइन जुड़े। इस साल इन स्कूलों ने साइंस, टेक्नोलॉजी, इंजीनियरिंग और मैथ (स्टैम),  मानविकी, परफर्मिंग एंड विजुअल आट्र्स और हाई-एंड 21 सेंचुरी स्कील के क्षेत्र में दाखिला लिया है। 

विज्ञापन


बच्चों व अभिभावकों से बातचीत करते हुए सिसोदिया ने कहा कि आज हम शिक्षा के क्षेत्र में एक नया अध्याय शुरू कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि स्कूली स्तर की शिक्षा व्यवस्था में विशेष शिक्षा की आवश्यकता महसूस हो रही है इस कारण से ही एसओएसई की शुरूआत की गई है। यह एसओएसई न सिर्फ हमारे देश में बल्कि पूरी दुनिया में उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित करेगा। 
विज्ञापन


इस दौरान अलग अलग एसओएसई के छात्रों ने इन स्कूलों में दाखिला लेने और अपने सपनों को साझा किया। उन्होंने कहा कि अभिभावकों को यह नहीं पूछना चाहिए कि उनके बच्चे क्या करेंगे, बल्कि ये पूछें कि वे क्या बनेंगे। सिसोदिया ने कहा कि हम छात्रों में एक अलग रचनात्मक सोच विकसित करना चाहते हैं। किसी छात्र की सफलता के लिए केवल परीक्षा के मार्क्स ही मापदंड नहीं होने चाहिए। इस मौके पर कालकाजी विधायक आतिशी, शिक्षा निदेशक उदित प्रकाश, शिक्षा निदेशक के प्रधान सलाहकार शैलेंद्र शर्मा समेत तमाम शिक्षा अधिकारी समेत अन्य लोग मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed