फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   School also open for 9th and 11th grade

स्कूल 9वीं और 11वीं कक्षा के लिए भी खुले

Sat, 06 Feb 2021 01:26 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 06 Feb 2021 01:26 AM IST
विज्ञापन
School also open for 9th and 11th grade
नई दिल्ली। करीब 10 माह बाद राजधानी में 9वीं और 11वीं कक्षा के लिए स्कूल शुक्रवार से खोल दिए गए हैं। पहले दिन छात्र अभिभावकों के साथ कोरोना नियमों का पालन करते हुए पहुंचे। हालांकि, अधिकतर स्कूलों में पहले दिन छात्रों की उपस्थिति काफी कम रही। गांधी नगर के एक स्कूल में छात्रों को प्रोत्साहित करने के लिए उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया भी पहुंचे। उधर, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी ट्वीट कर उम्मीद जताई कि बच्चों की खुशियां लौट रही हैं।
विज्ञापन

10वीं और 12वीं के बाद अन्य कक्षाओं के लिए भी स्कूल खुलने पर छात्रों के चेहरे पर एक ओर खुशी दिखी तो वहीं कुछ छात्रों और अभिभावकों के चेहरे पर कोरोना को लेकर भय भी दिखा। लंबे समय बाद मिलने पर छात्रों ने एक-दूसरे को गले लगाकर स्वागत किया। शिक्षकों ने भी विद्यार्थियों को आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन

वेस्ट विनोद नगर स्थित उच्चतर कन्या विद्यालय में पहुंची मेघा भाटिया ने कहा कि लंबे समय बाद स्कूल खुलने से खुशी हुई है। प्रैक्टिकल के लिए लंबे समय से लैब की आवश्यकता महसूस हो रही थी। परीक्षाएं भी सिर पर हैं। ऐसे में अब बेहतर मार्गदर्शन के साथ अच्छी तैयारी हो सकेगी। एक अन्य छात्रा तनु ने कहा कि स्कूल खुलने का लंबे समय से इंतजार था। अब चीजें पहले के मुकाबले बेहतर हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांधी नगर स्थित कन्या विद्यालय पहुंचे उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने छात्राओं से बातचीत भी की। उन्होंने कहा कि छात्र कोरोना नियमों का पालन करें तो स्कूल का जीवन भी सामान्य हो जाएगा। उन्होंने स्कूल में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण भी किया। उन्होंने कहा कि स्कूल खोलने के लिए सरकार कोरोना के मामले जीरो होने का इंतजार नहीं कर सकती। इससे छात्रों की पढ़ाई का अधिक नुकसान होगा। महामारी के दौरान स्कूल खोलना काफी चुनौतीपूर्ण है, लेकिन सरकार ने इसे स्वीकार किया है। स्कूल खोलना संकेत है कि अब जिंदगी पटरी पर लौट रही है। इस दौरान छात्रों ने सिसोदिया से आगामी परीक्षाओं को ऑफलाइन कराने की अपील की, जिससे बेहतर तैयारी हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed