फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Sava became a Block Education Officer for a day

Delhi News: सवा बनीं एक दिन की खंड शिक्षा अधिकारी

Fri, 23 Oct 2026 06:13 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, दिल्ली
संवाद न्यूज एजेंसी, दिल्ली Updated Fri, 23 Oct 2026 06:13 PM IST
विज्ञापन
Sava became a Block Education Officer for a day
जेवर के पीएम श्री कम्पोजिट विद्यालय में मिशन शक्ति के तहत कक्षा छह की छात्रा सवा को एक दिन का ख
यमुना सिटी(संवाद)। मिशन शक्ति के तहत शुक्रवार को जेवर ब्लॉक में छात्राओं को आगे बढ़ने और जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान पीएम श्री कम्पोजिट विद्यालय जेवर-1 की कक्षा छह की छात्रा सवा को एक दिन का खंड शिक्षा अधिकारी नियुक्त किया गया। खंड शिक्षा अधिकारी सुनील दत्त मुदगल ने छात्रा को पद का कार्यभार सौंपा और उसके कामकाज व अधिकारों के बारे में बताया। एक दिन की खंड शिक्षा अधिकारी बनने पर छात्रा सवा को शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली को समझने का अवसर मिला। सुनील दत्त मुदगल ने उसे बताया कि खंड शिक्षा अधिकारी के पद पर रहते हुए किस तरह की जिम्मेदारियां निभाई जाती हैं और विभागीय कार्यों को किस प्रकार किया जाता है। इस पहल का उद्देश्य मिशन शक्ति के तहत छात्राओं को प्रोत्साहित करना और उनमें आत्मविश्वास बढ़ाने का संदेश देना रहा। सवा ने अपने हाथों से महात्मा गांधी की तस्वीर बनाकर खंड शिक्षा अधिकारी सुनील दत्त मुदगल को भेंट की। छात्रा की इस रचनात्मक पहल की सराहना की गई। इसके अलावा कक्षा छह की छात्रा नैन्शी ने भी अपने हाथों से लाल बहादुर शास्त्री की तस्वीर बनाकर खंड शिक्षा अधिकारी को भेंट की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed