Satyendar Jain: मसाज मामले में बीजेपी का हमला- 'तिहाड़ को बनाया थाईलैंड', कांग्रेस नेता अलका ने भी साधा निशाना
तिहाड़ जेल के सूत्रों से पता चला है कि जैन को मसाज देना वाला शख्स कोई फिजियोथेरेपिस्ट नहीं है, बल्कि वो दुष्कर्म के केस में सजा काट रहा एक कैदी है। उसका नाम रिंकू है। रिंकू पर POCSO की धारा 6 और IPC की धारा 376, 506 और 509 के तहत आरोप लगे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तिहाड़ जेल में बंद सत्येंद्र जैन के वीडियो लीक मामले में नया खुलासा हुआ है। बीते दिनों उनका जेल के बैरक से एक वीडियो सामने आया था जिसमें एक शख्स उनको मसाज देता दिख रहा था। इसी मामले में अब तिहाड़ जेल के सूत्रों से पता चला है कि जैन को मसाज देना वाला शख्स कोई फिजियोथेरेपिस्ट नहीं है, बल्कि वो दुष्कर्म के केस में सजा काट रहा एक कैदी है। तिहाड़ जेल के सूत्रों से जानकारी मिली है कि उसका नाम रिंकू है। रिंकू पर POCSO की धारा 6 और IPC की धारा 376, 506 और 509 के तहत आरोप लगे हैं।
अब इसी मामले को लेकर दिल्ली सरकार और सीएम केजरीवाल विपक्षियों के निशाने पर हैं। कांग्रेस प्रवक्ता अलका लांबा ने ट्वीट कर अरविंद केजरीवाल पर जमकर हमला बोला है। अलका लांबा ने कहा कि डूब मरो केजरीवाल- बच्चियों के बलात्कारियों से जेल में बंद अपने नेताओं की मालिश करवाओगे, फिर बड़ी बेशर्मी से उनके बचाव में तुम उतर आओगे।
डूब मरो केजरीवाल - बच्चियों के बलात्कारियों से जेल में बंद अपने नेताओं की मालिश करवाओगे, फिर बड़ी बेशर्मी से उनके बचाव में तुम उतर आओगे.. @ArvindKejriwal @msisodia https://t.co/oo32uHJEIj
विज्ञापन विज्ञापन— Alka Lamba (@LambaAlka) November 22, 2022
वहीं बीजेपी ने भी केजरवाल पर निशाना साधा है। बीजेपी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने ट्वीट कर कहा कि सत्येंद्र जैन को मसाज और चंपी देने वाला शख्स असल में रेपिस्ट था वह फिजियोथेरेपिस्ट नहीं बल्कि रेपिस्ट था। 'आप' ने इसका बचाव किया। उन्होंने सही मायने में तिहाड़ को थाईलैंड में बदल दिया। शहजाद पूनावाला ने कहा कि पॉक्सो और आईपीसी की धारा 376 के तहत आरोपी कोई फिजियोथेरेपिस्ट नहीं बल्कि एक दुष्कर्म का आरोपी था जो सत्येंद्र जैन को मालिश कर रहा था। केजरीवाल को जवाब देना चाहिए कि उन्होंने इसका बचाव क्यों किया और फिजियोथेरेपिस्ट का अपमान क्यों किया।
Thanks Arvind Kejriwal
— Shehzad Jai Hind (@Shehzad_Ind) November 22, 2022
Under you Hawalabaaz Satyendra becomes Kattar Imandaar
Potential rapist becomes physiotherapist ! Maalish becomes physiotherapy!
Tihar becomes Thailand
Sazaa becomes Maalish & Mazaa
Sack Satyendra Jain now! And stop defending corruption therapy pic.twitter.com/1Djrxvavse
बीजेपी प्रवक्ता गौरव भाटिया ने तिहाड़ जेल में सत्येन्द्र जैन की मसाज को लेकर दिल्ली की केजरीवाल सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि पूरा लोकतंत्र शर्मसार है। उन्होंने 'आप' को बेशर्म और अपराध पार्टी बताया। गौरव भाटिया ने कहा कि सत्येन्द्र जैन ने क्यों कैदी के कपड़े नहीं पहने। गौरव भाटिया ने कहा कि सीएम अरविंद केजरीवाल देश की जनता से माफी मांगे और सत्येंद्र जैन को बर्खास्त करें।