{"_id":"60e15d0076dd1e132e0f69b0","slug":"sagar-dhankhar-murder-accused-sushil-kumar-demands-tv-in-tihar-jail-writes-to-authorities","type":"story","status":"publish","title_hn":"सागर धनखड़ हत्याकांड: जेल में बंद सुशील कुमार मांग रहा टीवी, अधिकारियों को लिखा पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सागर धनखड़ हत्याकांड: जेल में बंद सुशील कुमार मांग रहा टीवी, अधिकारियों को लिखा पत्र
Sun, 04 Jul 2021 12:32 PM IST
प्राची प्रियम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्राची प्रियम
Updated Sun, 04 Jul 2021 12:32 PM IST
सार
ओलंपियन सुशील कुमार बीते चार मई को छत्रसाल स्टेडियम में पहलवान सागर धनखड़ की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी है और फिलहाल तिहाड़ जेल में बंद है। पहले प्रोटीन युक्त भोजन के बाद अब उसने टीवी की मांग की है।
विज्ञापन
sushil kumar
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पहलवान सागर धनखड़ की हत्या के आरोप में दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद ओलंपियन सुशील कुमार ने एक बार फिर अजीबोगरीब मांग की है। अधिकारियों ने बताया कि उसने जेल प्रबंधन को पत्र लिखकर एक टीवी उपलब्ध कराने का आग्रह किया है।
विज्ञापन
उसने लिखा है कि अगर उसे टीवी मिल जाएगी तो वह रेसलिंग से संबंधित ताजा खबरों से अपडेट रह पाएंगे।
बता दें कि सुशील कुमार इससे पहले भी कई तरह की अजीबोगरीब मांगें और हरकतें कर चुका है। कुछ समय पहले उसने कहा था कि जेल के खाने से उसका पेट नहीं भर रहा है और न ही शरीर की जरूरत पूरी हो पा रही है। इसलिए उसे प्रोटिन युक्त अतिरिक्त भोजन दिया जाए।In a letter to jail authorities, wrestler Sushil Kumar has asked for a TV. He expressed that if he gets TV, he will get updates on wrestling: Tihar Jail officials
विज्ञापन
He is in Delhi's Tihar Jail in connection with the killing of 23-year-old Sagar Rana at Chhatrasal Stadium. — ANI (@ANI) July 4, 2021
विज्ञापन
हालांकि अदालत ने उसकी विशेष आहार और सप्लीमेंट्स जेल के भीतर उपलब्ध करवाने की मांग वाली याचिका खारिज कर दी थी। रोहिणी कोर्ट के चीफ मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट सतवीर सिंह लांबा ने कहा था कि सुशील को जेल में आवश्यक खाना मुहैया कराया जा रहा है। विशेष आहार एवं सप्लीमेंट उसकी चाह है, यह कोई जरूरी नहीं है।
अदालत ने कहा था कि कानून की नजर में सब समान है, चाहे वह किसी जाति, धर्म का हो। कानून स्त्री और पुरुष में भी फर्क नहीं करता। वह यह भी नहीं देखता कि उसकी हैसियत क्या है और समाज में उसका क्या कद है। वैसे भी उसे जेल नियमावली के अनुसार जेल में सभी उचित सुविधा दी जा रही है। उसका ध्यान भी रखा जा रहा है। इस दशा में उसे विशेष आहार और सप्लीमेंट देने का निर्देश देने की जरूरत नहीं है।