फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   S Jaishankar addresses officers and employees of College DDA at South Campus Delhi

Delhi: विदेश मंत्री एस जयशंकर ने की DDA की तारीफ, पुराने दिन किए याद; सरोजनी नगर के इस मंदिर में की पूजा

Fri, 09 Jun 2023 09:26 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Fri, 09 Jun 2023 09:26 PM IST
सार

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शुक्रवार को साउथ कैंपस के आर्यभट्ट कॉलेज में डीडीए के अधिकारियों और कर्मचारियों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि मैं अपने माता पिता के साथ इन प्लैट्स में रहा हूं। 

विज्ञापन
S Jaishankar addresses officers and employees of College DDA at South Campus Delhi
विदेश मंत्री एस जयशंकर - फोटो : एएनआई

विस्तार

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शुक्रवार को साउथ कैंपस के आर्यभट्ट कॉलेज पहुंचे। जहां उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि कहा कि दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) एक बहुत ही खास जिम्मेदारी वहन करता है। वे जो बदलाव लाते हैं वह सिर्फ राजधानी शहर के लिए नहीं है, इससे भारत की शान बढ़ती है। जयशंकर ने डीडीए के अधिकारियों और कर्मचारियों से बातचीत करते हुए कहा कि दिल्ली में जो भी बदलाव लाया जाता है, उसका मॉडल प्रभाव देश के बाकी हिस्सों पर भी पड़ता है। 

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मेरे माता-पिता भी डीडीए के फ्लैटों में रहते थे। मैं हमेशा आप सभी को आपके द्वारा किए गए काम के लिए धन्यवाद देना चाहता था। कार्यक्रम में विदेश राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी भी शामिल हुईं। विदेश मंत्रालय मोदी सरकार के नौ साल पूरे होने पर बीजेपी के आउटरीच अभियान के तहत बैठकें और कार्यक्रम आयोजित कर रहा है। संबोधन के बाद विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर और केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी ने दिल्ली के सरोजनी नगर स्थित श्री विनायक मंदिर में पूजा-अर्चना की।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सुषमा स्वराज और मैं चर्चा करते थे कि हमारा मंत्री-सचिव संयोजन सबसे अच्छा था। क्योंकि हमने एक साथ कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाई हैं। डीडीए एक बहुत ही खास जिम्मेदारी वहन करता है, जो बदलाव वे लाते हैं वह सिर्फ राजधानी शहर के लिए नहीं है, यह है भारत की एक छाप। दिल्ली में लाए गए किसी भी बदलाव का देश के बाकी हिस्सों पर भी एक मॉडल प्रभाव पड़ता है और आज दुनिया हमें बहुत सम्मान की नजर से देख रही है।
विज्ञापन

दिल्ली में विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने कहा कि आज विदेशी निवेश में हम पहले स्थान पर हैं। मगर ये वो स्थान नहीं है। जहां हम संतुष्ट हो जाएं। हम इसे और बढ़ाना चाहते हैं। ये और बढ़ सकता है। मगर तभी होगा जब हम भारत में सही कदम उठाएंगे। लोग यहां तभी आएंगे। जब यहां इंफ्रास्ट्रक्चर अच्छा होगा, टैलेंट होगा, सभी जगह सफाई होगी... पिछले 9 सालों में शिक्षण संस्थानों में उतना ही विकास किया गया। जितना 60 सालों में हुआ।

विदेश मंत्री ने कहा कि यहां जी 20 की 200 बैठकें होंगी। तो हर बैठक के लिए 200-300 लोग तो आएंगे ही। ये लोग जब अपने देश में जाएंगे तो भारत की बात करेंगे। जी20 से हमें जो फायदा होगा। वो इस साल नहीं होगा। बल्कि अगले 5-10 सालों में होगा। जब देश का पर्यटन बढ़ेगा। दुनिया में कुछ बड़े देश हैं, जिनके GDP का 30 फीसदी हिस्सा कभी पर्यटन से आता है। पर्यटन का मूल्य बहुत अधिक है, जिसके यहां होने की हम उम्मीद कर रहे हैं।

साउथ कैंपस के आर्यभट्ट कॉलेज में संबोधित करते हुए विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने कहा कि पीएम मोदी को घर के मालिकाना हक की अहमियत का एहसास हुआ। पिछले 9 सालों में वाकई प्रभावशाली कार्यक्रम हुए हैं। तमाम कार्यक्रमों में से एक नंबर जिससे दुनिया हैरान है, वह यह है कि हमने पीएम आवास योजना के तहत 3.5 करोड़ से ज्यादा लोगों को घर मुहैया कराया है। औसत भारतीय परिवार 4.8 है। इसे 3.5 करोड़ से गुणा करें। मैं लोगों से कहता हूं कि यह जापान की पूरी आबादी को घर देने जैसा है।  
 



विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने कहा कि हम 'आर्ट ऑफ लिविंग' के लोगों से मिले। क्योंकि उन्होंने यूक्रेन में कोविड महामारी और ऑपरेशन गंगा के दौरान हमारा काफी समर्थन किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed