{"_id":"600fe6a4d1aecd08dc2ddcef","slug":"ruckus-during-farmer-demonstration-in-delhi-on-republic-day-one-farmer-died-while-doing-stunt-on-tractor","type":"story","status":"publish","title_hn":"गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में किसान प्रदर्शन के दौरान बवाल, ट्रैक्टर पर स्टंट करते वक्त एक किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में किसान प्रदर्शन के दौरान बवाल, ट्रैक्टर पर स्टंट करते वक्त एक किसान की मौत
Tue, 26 Jan 2021 03:23 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: विक्रांत चतुर्वेदी
Updated Tue, 26 Jan 2021 03:23 PM IST
विज्ञापन
ट्रैक्टर मार्च के दौरान बवाल।
- फोटो : ANI
गणतंत्र दिवस पर किसानों की ट्रैक्टर परेड आखिरकार दिल्ली के लाल किले तक पहुंच ही गई। लालकिले पर पहुंचकर किसान जमकर नारेबाजी की। बाइक और ट्रैक्टर से स्टंट कर रहे हैं। इस दौरान उत्तराखंड निवासी नवनीत सिंह की मौत हो गई। वहीं दूसरी तरफ प्रदर्शनकारियों ने दिल्ली पुलिस पर गोली चलाने के आरोप लगाए हैं। प्रदर्शनकारी किसानों ने शव को आईटीओ चौक पर रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया है। गोली मारने वाले पुलिस कर्मी के खिलाफ करवाई की मांग कर रहे हैं।
देशभर में आज 72वां गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है। वहीं, कृषि कानून के खिलाफ पिछले दो महीनों से आंदोलन कर रहे किसान दिल्ली के लाल किले तक पहुंच ही गए। सारे के सारे इंतजाम धरे रह गए। तमाम जतन के बाद भी दिल्ली पुलिस किसानों को लाल किले तक ट्रैक्टर लाने में नहीं रोक पाई। दिल्ली में किसान ट्रैक्टर रैली निकाल रहे हैं। दिल्ली की सड़कों पर ट्रैक्टर ही ट्रैक्टर दिख रहा है।
किसानों ने दिल्ली को चक्का जाम कर दिया है। दिल्ली पुलिस ने दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे की लेन पर बस और कंटेनर लगाकर रास्ता बंद कर दिया था। गुस्साए किसान नारेबाजी करते हुए आगे बढ़ गए। दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों से पुलिस के साथ झड़प, जबरन बैरिकेड टूटने की तस्वीरें सामने आ रही हैं।
विज्ञापन
किसान लाल किला पहुंचकर जमकर नारेबाजी की। बाइक और ट्रैक्टर से स्टंट कर रहे हैं। पुलिस लाल किले के पास भी किसानों को रोकने के लिए बैरिकेड लगाए हुए थे. अंतत: किसान लाल किले तक पहुंच ही गए। लगाए हुए बैरिकेड भी रास्ता नहीं रोक सके।