फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Roads and Drains in Mandawali Laxmi Nagar, Shakurpur, and Gandhi Nagar to Undergo Transformation Relief from

Delhi: मंडावली, लक्ष्मी नगर, शकूरपुर और गांधी नगर में बदलेगी सड़कों-नालों की सूरत, जलभराव से मिलेगी राहत

Tue, 05 May 2026 05:10 AM IST
Digvijay Singh आदित्य पाण्डेय, अमर उजाला, नई दिल्ली
आदित्य पाण्डेय, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 05 May 2026 05:10 AM IST
सार

पूर्वी दिल्ली की अनधिकृत कॉलोनियों में रहने वाले लोगों को जल्द ही टूटी सड़कों और जलभराव से राहत मिलेगी। शहरी विकास विभाग के तहत डीएसआईआईडीसी ने सड़क और ड्रेनेज सुधार के लिए पांच प्रोजेक्ट शुरू किए हैं। जिनकी कुल लागत करीब 6.6 करोड़ रुपये है।
 

विज्ञापन
Roads and Drains in Mandawali Laxmi Nagar, Shakurpur, and Gandhi Nagar to Undergo Transformation Relief from
खस्ताहाल सड़कें। - फोटो : फाइल

विस्तार

पूर्वी दिल्ली की अनधिकृत कॉलोनियों में रहने वाले लोगों को जल्द ही टूटी सड़कों और जलभराव से राहत मिलेगी। शहरी विकास विभाग के तहत डीएसआईआईडीसी ने सड़क और ड्रेनेज सुधार के लिए पांच प्रोजेक्ट शुरू किए हैं। जिनकी कुल लागत करीब 6.6 करोड़ रुपये है।

विज्ञापन


इन प्रोजेक्ट के तहत मंडावली, फाजलपुर, लक्ष्मी नगर, शकूरपुर और गांधी नगर जैसे इलाकों में सड़कों और स्टॉर्म वॉटर ड्रेन्स (नालों) रीडिजाइन कर नए सिरे से बनाए जाएंगे। सबसे बड़ा प्रोजेक्ट नेहरू एन्क्लेव और शकरपुर इलाके के लिए है, जिसकी लागत करीब 3.60 करोड़ रुपये तय की गई है। इसके अलावा कृष्णा पुरी मंडावली और सेवा सदन क्षेत्र में एक-एक करोड़ रुपये से अधिक के प्रोजेक्ट पास हुए हैं। छोटे प्रोजेक्ट्स में शकूरपुर और ईस्ट आजाद नगर जैसे इलाकों को शामिल किया गया है, जहां मुख्य रोड और नालों के निर्माण नए सिरे से होने हैं। इन इलाकों में लंबे समय से खराब सड़कों और जलभराव की समस्या बनी हुई है, जिससे लोगों को रोजाना परेशानी हो रही है। सभी परियोजनाओं के लिए 6 महीने की समयसीमा तय की गई है। इसी महीने 8 मई से परियोजना पर काम शुरू हो जाएगा। 
विज्ञापन


मंडावली–फाजलपुर में सड़कें-ड्रेनेज सुधरेंगे 
इस प्रोजेक्ट में सेवा सदन इलाके की मुख्य और कॉलोनियों के अंदर की सड़कों के साथ स्टॉर्म वॉटर ड्रेन्स रीडिजाइन कर बनाए जाएंगे। करीब 1.03 करोड़ रुपये के इस काम से पूरे पॉकेट की कनेक्टिविटी सुधरेगी। ये घनी आबादी वाला इलाका है, जहां हजारों लोग रहते हैं। यहां जलभराव लंबे समय से बड़ी समस्या है। सड़क और ड्रेनेज सुधार से बारिश के मौसम में बड़ी आबादी को सीधे राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कृष्णा पुरी-मंडावली की घनी आबादी को राहत
इस प्रोजेक्ट में कृष्णा पुरी इलाके की प्रमुख गलियों और सड़कों के साथ ड्रेनेज सिस्टम सुधरेगा। करीब 1.13 करोड़ रुपये के इस काम से पूरे इलाके में आवागमन आसान होगा। यह भी घनी आबादी वाला क्षेत्र है, जहां बड़ी संख्या में परिवार रहते हैं।

स्कूल ब्लॉक शकूरपुर की कनेक्टिविटी बढ़ेगी
करीब 26 लाख रुपये के इस प्रोजेक्ट में कॉलोनी के अंदर की मुख्य रोड और ड्रेन्स विकसित किए जाएंगे। काम का दायरा छोटी गलियों और मुख्य सड़कों तक कनेक्टिविटी सुधारने पर रहेगा। शकूरपुर का ये इलाका काफी घना बसा हुआ है, जहां बड़ी संख्या में लोग रोजाना आवाजाही करते हैं। ड्रेनेज बनने से बरसात में पानी भरने की समस्या कम होगी और सैकड़ों परिवारों को सीधा फायदा मिलेगा।

गांधी नगर में आवाजाही होगी आसान
गांधी नगर और ईस्ट आजाद नगर घनी आबादी और व्यावसायिक गतिविधियों वाला क्षेत्र है। यहां रोज हजारों लोगों की आवाजाही रहती है। करीब 57 लाख रुपये की लागत से इस इलाके में सड़कों और स्टॉर्म वॉटर ड्रेन्स को रीडिजाइन कर निर्माण किया जाएगा। इससे स्थानीय दुकानदारों और निवासियों दोनों को फायदा होगा। 


नेहरू एन्क्लेव शकरपुर के दो हिस्से सुधरेंगे
करीब 3.60 करोड़ रुपये के सबसे बड़े प्रोजेक्ट में मुख्य रोड और आरसीसी ड्रेन्स बनाए जाएंगे। ये इलाका काफी बड़ा और घनी आबादी वाला है। ड्रेनेज सिस्टम मजबूत होने से जलभराव की समस्या कम होगी, जबकि नई सड़कों से इलाके में आवाजाही बेहतर होगी और बड़ी आबादी को सीधा फायदा मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed