भाजपा नेता कपिल मिश्रा ने रिंकू शर्मा के परिवार को दी एक करोड़ की मदद, बोले-ये हत्या आतंकी घटना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधर, भाजपा नेता कपिल मिश्रा फंड रेजिंग से जुटाए गए एक करोड़ रुपये पीड़ित परिवार को सौंपने के लिए मंगोलपुरी पहुंचे। उन्होंने आरोप लगाया कि साजिशन रिंकू शर्मा की हत्या की गई है। उन्होंने दोषियों को फांसी देन की मांग की।
भाजपा नेता कपिल मिश्रा भी मंगोलपुरी में रिंकू शर्मा के परिजनों से मिले। रिंकू शर्मा के परिजनों से मिलकर कपिल मिश्रा ने परिवार को सांत्वना देते हुए कहा कि रिंकू शर्मा का धर्म के प्रति बलिदान व्यर्थ नहीं जाने दिया जाएगा और रिंकू शर्मा के परिवार का साथ देने के लिए पूरा देश और समस्त हिंदू समाज एकजुट होकर खड़ा रहेगा। दूसरी तरफ मंगलवार को परिवार वालों ने मृतक की आत्मा की शांति के लिए हनुमान चालीसा का पाठ किया।
इस मौके पर कपिल मिश्रा ने परिजनों से कहा कि एक करोड़ रुपए की आर्थिक मदद का लक्ष्य पूरा कर लिया गया है और आने वाली 26 फरवरी तक यह पूरी रकम उनके अकाउंट में ट्रांसफर कर दी जाएगी। रिंकू शर्मा के परिजनों से इस मौके पर कपिल मिश्रा ने उनकी समस्त बैंक डिटेल व जानकारी प्राप्त कर परिवार को भरोसा दिलाया कि यह पूरी रकम कुछ किश्तों में उनके अकाउंट में पहुंच जाएगी।
मीडिया से बातचीत में कपिल मिश्रा ने मांग की मामले की जांच आतंकी हमले के तौर पर होनी चाहिए, क्योंकि घर में घुसकर मारा गया है। अपराधियों को तो फांसी होनी चाहिए। उन लोगों को भी सजा मिलनी चाहिए जिन्होंने अपराधियों के दिमाग में इतना जहर भरा है कि जो राम मंदिर के नाम पर चंदा मांगे उसकी घर में घुसकर हत्या कर दो।
कपिल मिश्रा ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि देश विरोधी गतिविधि करने वाली दिशा रवि की गिरफ्तारी पर बयान देते हैं, लेकिन रिंकू शर्मा की हत्या पर उन्होंने कुछ भी नहीं कहना ठीक नहीं समझा।
दूसरी तरफ परिजनों ने मृतक की आत्मा की शांति के लिए हनुमान चालीसा का पाठ किया। परिजनों का कहना था कि रिंकू हर मंगलवार को यह पाठ करवाते थे। इसे आगे भी जारी रखा जाएगा।
रिंकू शर्मा जी की हत्या आतंकी घटना है,
— Kapil Mishra (@KapilMishra_IND) February 16, 2021
कुछ लोग जानबूझकर राम, मन्दिर, जय श्री राम के खिलाफ नफरत भर रहे हैं
हम मिलकर परिवार को एक करोड़ रुपये की सहायता दे रहे हैं #HinduEcosystem pic.twitter.com/IVA4ompPlT